फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 camels crammed into a truck freed, FIR lodged against three

Hisar News: ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे 13 ऊंट मुक्त करवाए, तीन पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
13 camels crammed into a truck freed, FIR lodged against three
हिसार। कैंट के पास पुलिस ने बुधवार को एक ट्रक में ऊंट ठूंस-ठूंसकर भरे गए 13 ऊंटों को छुड़वाया। गोरक्षकों ने आरोप लगाया कि इन ऊंटों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। गोरक्षकों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुजफ्फरनगर की आदर्श कॉलोनी निवासी आरोपी ट्रक चालक राहुल, रायपुर (सहारनपुर) के सलमान और कुतुबपुर (मुजफ्फरनगर) निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार, विद्युत नगर निवासी गौरव ने बताया कि सुबह 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक अग्रोहा की तरफ से हिसार कैंट की ओर आ रहा है। ट्रक में ऊंटों को क्रूरता पूर्वक भरा गया था और इन्हें बंगाल ले जाया जा रहा था। ट्रक के पीछे उत्तर प्रदेश और आगे पंजाब की नंबर प्लेट लगी थी। गौरव और उनके दोस्त पंकज ने ट्रक को रोकने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस के ऊपर ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास :

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचने पर ट्रक चालक को रोकने का संकेत किया। चालक ने ट्रक को पुलिस के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। थोड़ी दूरी पर ट्रक रोककर आरोपी भागने लगे तो उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed