{"_id":"65f5dee35a7466756b0fe0da","slug":"1230-lakh-cheated-from-chc-operator-by-luring-him-to-earn-money-sitting-at-home-hisar-news-c-21-hsr1020-343375-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर बैठे पैसा कमाने का लालच देकर सीएचसी संचालक से 12.30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर बैठे पैसा कमाने का लालच देकर सीएचसी संचालक से 12.30 लाख ठगे
विज्ञापन
नारनौंद। गांव गामडा के एक सीएचसी संचालक को घर बैठे पैसा कमाने का लालच देकर करीब 12 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। हांसी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गामड़ा निवासी मनजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने गांव में सीएचसी खोला हुआ है। 2 सितंबर 2023 को उसके टेलीग्राम में वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया था।
इसके बाद समीर ताखोर ने टेलीग्राम पर मैसेज किया। उसने इस काम के बारे में समझाया। उसे लालच दिया जिससे बिना निवेश किए उसके बैंक खाते में 1084 रुपये आ गए। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम के ग्रुप में शामिल कर दिया गया। उस ग्रुप में करीब 32 लोग जुड़े हुए थे। उसने 4 व 5 सितंबर 2023 को 10-10 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इससे पहले उसके खाते से करीब 16 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करवाए। उसने 8 सितंबर 2023 को करीब 26 हजार रुपये उनको ट्रांसफर किए। उसके बाद 11 सितंबर 2023 को एक लाख 22 हजार 693 रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। 15 सितंबर 2023 को उसने उनके खाते में 3 लाख 13 हजार 78 रुपये, 31 अक्तूबर 2023 को एक लाख रुपये ट्रांसफर किए। उसके बाद उसने कहा कि उसके पास और पैसे नहीं है तो आरोपियों ने उसके आधार कार्ड व पैन कार्ड पर लोन दिलाने की बात कही। उसके बाद उन्होंने उसका लोन पास करवा दिया और फिर उसने 6 नवंबर 2023 को 46,953 रुपये, 9 नवंबर 2023 को 3 लाख 40 हजार रुपये, 15 नवंबर 2023 को एक लाख 30 हजार रुपये, 2 दिसंबर 2023 को एक लाख 30 हजार रुपये उनके पास ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार उसके साथ कुल 12, 29, 317 रुपये की ठगी हुई है। हांसी साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।