फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे वापस, रोडवेज बस ने एक्सयूवी को पीछे से मारी टक्कर, दिल्ली के डॉक्टर व व्यापारी

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे वापस, रोडवेज बस ने एक्सयूवी को पीछे से मारी टक्कर, दिल्ली के डॉक्टर व व्यापारी

Mon, 16 Jul 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे वापस, रोडवेज बस ने एक्सयूवी को पीछे से मारी टक्कर, दिल्ली के डॉक्टर व व्यापारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हिसार-दिल्ली बाईपास पर रायपुर चौक के पास रोडवेज बस ने महिंद्रा एक्सयूवी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे एक्सयूवी गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में दिल्ली के व्यापारी राजेंद्र और डॉक्टर जयकिशन शामिल हैं। दोनों दिल्ली के कीर्ति नगर के निवासी थे। एक्सयूवी में सवार लोग फतेेहाबाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस एक्सयूवी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। बस में सवार विद्यार्थियों ने गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला और 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिलहाल बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
ढाई बजे चले थे फतेेहाबाद से
एक्सयूवी गाड़ी के ड्राइवर महाबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह करीब ढाई बजे फतेहाबाद से वापस दिल्ली के लिए चले थे। गाड़ी में हरिकिशन उनकी बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे, जबकि बीच वाली सीट पर व्यापारी राजेंद्र व डॉ. जयकिशन बैठे हुए थे। जब वह हिसार बाईपास पर रायपुर चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। बस की टक्कर के कारण उनका नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिलों से टकरा गई। ग्रिल से टकराने के बाद भी रोडवेज बस उनकी गाड़ी को धकेलते हुए करीब तीन-चार सौ मीटर आगे तक ले गई। आगे गाड़ी एक बिजली के पोल से टकराकर रुकी। पोल टूटकर गाड़ी की बीच वाली सीटों के ऊपर गिर गया। पोल के गिरने से इस सीट पर बैठे राजेंद्र व जयकिशन को ज्यादा चोट लग गई। इसके बाद रोडवेज बस से कुछ युवक बाहर आए और उन्होंने बस को पीछे धकेला। इन्हीं युवकों ने गाड़ी की खिड़कियां तोड़कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया। ज्यादा चोट के कारण दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। वहीं हरिकिशन को भी मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


रोडवेज बस ड्राइवर बता रहा एक्सयूवी चालक की गलती
वहीं दूसरी तरफ बस ड्राइवर उमेश कुमार का कहना है कि वह झज्जर डिपो की बस लेकर हिसार बस स्टैंड से बहादुरगढ़ के लिए तीन बजे रवाना हुआ था। हाईवे पर चढ़ने के बाद रायपुर रोड के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई एक्सयूवी गाड़ी के चालक ने कट मारा। इससे गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। उसने हादसे को रोकने के लिए बस को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी गाड़ी के ड्राइवर ने फिर से गाड़ी उनकी तरफ मोड़ दी। इसी बीच-बचाव के चक्कर में यह हादसा हो गया। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को दी सूचना, आज होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजन देर शाम तक हिसार पहुंच गए। अब सोमवार को ही शवों का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस ने एक्सयूवी के ड्राइवर महाबीर के बयान पर बस ड्राइवर उमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पीछे आ रही थी दूसरी गाड़ी
डॉ. जयकिशन, व्यापारी राजेंद्र, हरिकिशन के अलावा उनके अन्य साथी भी फतेहाबाद में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। बाकी साथी पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार थे। बाद में वह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed