{"_id":"5a5274a24f1c1bd1178b56e4","slug":"121515353250-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम एनाउंसमेंट पर ब्रेक, ठेकेदार ने किया काम करने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम एनाउंसमेंट पर ब्रेक, ठेकेदार ने किया काम करने से इनकार
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर के बीचों बीच 3.61 करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन के काम पर ब्रेक लगे हुए हैं। सीएम एनाउंसमेंट के काम पर ब्रेक लग जाने से शहर की लगभग 50 हजार की आबादी परेशानी झेल रही है। कई कॉलोनियों को बस स्टैंड से जोड़ने के लिए बनी प्रमुख रोड के निर्माण में जितनी देरी होगी, आम लोगों की परेशानी उतनी ही बढ़ रही है। क्योंकि यहां से वाहन निकलने के साथ ही जाम लगा रहता है। वहीं मामले में बताया जा रहा है कि टेक्निकल विंग के अधिकारियों की आपसी खींचतान से ही यह काम रुका हुआ है।
इस रोड से हर रोज करीब 10 से 12 हजार वाहन गुजरते हैं। शहर के अलावा कई गांवों का रूट भी इसी रोड से होकर निकलता है। इनमें रायपुर, शिकारपुर, धांसू, नियाणा सहित कई गांव हैं।
इन कॉलोनियों के लोगों को परेशानी
पड़ाव, ऑटो मार्केट, मिलगेट एरिया, जहाजपुल चौक, लाहौरिया चौक, 12 क्वार्टर, ढाणी श्यामलाल, टिब्बा दानाशेर, भारत नगर, रायपुर रोड और मिर्जापुर रोड की कॉलोनियों में रहने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
बनाया गया है 90 लाख का बिल
नगर निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार का 90 लाख का बिल तैयार किया है। इसमें से टैक्स आदि सब काटने के बाद लगभग 83 लाख का बिल तैयार हुआ है। इसमें से 10 लाख रुपये की पेमेंट निगम ने थर्ड पार्टी रिपोर्ट न हो, तब तक अपने पास सेव रखने की प्रक्रिया चला दी। इसके बावजूद कांट्रेक्टर का बिल अटक गया।
अधिकारियों की खींचतान बनी परेशानी
इस काम की सैंपल रिपोर्ट भी आ चुकी है। सैंपल पास बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पेमेंट रोकी गई है। पेमेंट रोकने के पीछे अधिकारियों की आपसी खींचतान बताई जा रही है।
बिजली की लाइन शिफ्टिंग का काम बिना भी रुका
सीएम एनाउंसमेंट के इस काम में बिजली की लाइन शिफ्टिंग का काम भी रुका हुआ है। यह काम करीब 25 लाख की लागत से कराया जाना है। निगम ने बिजली निगम को यह पैसा ट्रांसफर करने के लिए सहमति बन चुकी है, लेकिन निगम ने अभी तक इस पैसे को ट्रांसफर नहीं किया है।
हमारा रनिंग पेमेंट का बिल अटका हुआ है। फर्म बिना पैसे कब तक काम करेगी। करोड़ों के काम हैं, कितना खर्च हो रहा है, सारे पैसे कांट्रेक्टर एक साथ घर से कैसे लगाएगा। हमने तो जितना काम किया है, उसके बदले रुपये मांगे हैं। बिना पेमेंट तो लेबर भी काम नहीं कर रही। लेबर ने काम करने से इनकार कर दिया, तब जाकर काम ठप हुआ है।
-कृष्ण ऐरन, कांट्रेक्टर नगर निगम
पेमेंट का इश्यू है। थर्ड पार्टी की रिपोर्ट अभी तक नहीं हो पाई है। इसलिए पेमेंट रोकी गई है। थर्ड पार्टी की रिपोर्ट होते ही कांट्रेक्टर की रनिंग पेमेंट हो जाएगी।
- विवेक गिल, एक्सईएन नगर निगम
वर्क- सीएम एनाउंसमेंट पड़ाव रोड फोरलेन
टेंडर- 3.61 करोड़ रुपये
ठेकेदार को मिला- 3.30 करोड़ रुपये में
फोरलेन की लंबाई- एक किलोमीटर
अभी तक काम पूरा- 35 प्रतिशत