फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सर्टिफिकेट कोर्स के लिए नहीं मिले चौधरियों के आवेदन

सर्टिफिकेट कोर्स के लिए नहीं मिले चौधरियों के आवेदन

Sun, 16 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सर्टिफिकेट कोर्स के लिए नहीं मिले चौधरियों के आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश सरकार की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए तय किए गए तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन ही नहीं आए। इस कारण चौधरियों की 15 जुलाई से क्लास शुरू नहीं हो सकी। दाखिले के लिए अब दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं।
पंचायत विभाग की ओर से सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के लिए यहां तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाना है। रोहतक और कुरुक्षेत्र के बाद हिसार जिले में यह कोर्स शुरू कराया जाना था। इसके लिए सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला पार्षदों से आवेदन मांगे गए थे। पढे़-लिखे जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन आवेदन करने थे। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई तय की गई थी। आखिरी तारीख बीतने के बाद पता लगा कि आवेदन ही नहीं आए। अब हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट नीलोखेड़ी की ओर से अब इस की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब यह कोर्स अगस्त में शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए जनप्रतिनिधियों को 10 हजार रुपये फीस भी अदा करनी होगी। सर्टिफिकेट कोर्स के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में क्लास लगाई जाएगी। एक सत्र में 50 जनप्रतिनिधियों को यह कोर्स कराया जाएगा। सिलेबस रूरल डेवलपमेंट की ओर से तय किया गया है, जिसमें कुल 36 लेक्चर होंगे। परीक्षा में सफल रहने वालों को यूनिवर्सिटी की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की ओर से ग्रेडिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स शुरू करने के बारे में अभी तारीख नहीं आई है। अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। नीलोखेड़ी एचआरडी की ओर से इसकी तारीख तय की जाएगी।
- विनोद कुमारी, कोर्स कोर्डिनेटर, हिसार

- आवेदक नहीं आने के कारण शुरू नहीं हो सका सर्टिफिकेट कोर्स
--15 जुलाई से शुरू होना था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed