फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   12.7 mm of rain brought down the cold, temperature reached 35 degrees

12.7 एमएम बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 35 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 22 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
12.7 mm of rain brought down the cold, temperature reached 35 degrees
12.7 mm of rain brought down the cold, temperature reached 35 degrees - फोटो : Hisar
मौसम में परिवर्तन जारी है। सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे से सुबह नौ बजे तक जिले में विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बारिश जहां मौसम में ठंडक घोल दी। वहीं, फसलों की बिजाई के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 12.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री गिरकर 35 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले रविवार को 37.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी मामूली गिरावट के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी व मध्यम उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण अब हरियाणा में भी जल्द ही मानसून के प्रवेश की परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इन चक्रवाती हवाओं के कारण अब मानसूनी हवाएं हरियाणा की तरफ बढ़ेंगी। मध्य पाकिस्तान से पूर्वी भारत तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है, जिससे पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से उतर-पश्चिम भारत की ओर आ रही हैं। इससे हरियाणा व आसपास के राज्यों में अगले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मानसून सक्रिय होने के चलते 24 से 26 जून तक मानसून की अच्छी बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed