फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1193 new corona case and 25 death in Hisar

हिसार में 1193 संक्रमित मिले, रिकॉर्ड 25 मरीज जिंदगी की हारे जंग, 1000 ठीक होकर लौटे

Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
1193 new corona case and 25 death in Hisar
हिसार। जिले में वीरवार को पहली बार 25 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मौत की संख्या का यह अब तक का रिकॉर्ड है। जिले में कोरोना से अब तक 553 मौत हो चुकी हैं। बुधवार को 18 मौत हुई थीं। राहत देने वाली बात यह है कि वीरवार को एक हजार मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे हैं। ये सभी अस्पताल और केयर सेंटर से लेकर होम आइसोलेशन में उपचाराधीन थे। वीरवार को 1193 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें भी अधिकतर लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है। पिछले 2 दिनों के बाद वीरवार को 1000 से कम केस मिले थे।
विज्ञापन

अब जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी केस मिल रहे हैं और मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उन सभी मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था करना भी बेहद आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सबडिवीजन अस्पताल और डिवीजन अस्पताल में भी केयर सेंटर बनाएगा। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सबडिवीजन अस्पताल में हांसी और आदमपुर के नागरिक अस्पताल आते हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को विभाग ने 3000 से अधिक सैंपलिंग हुई है, जो सूर्य नगर, आजाद नगर, सेक्टर 13, सेक्टर 14, अर्बन एस्टेट सहित सभी कंटेनमेंट जोन एवं रेलवे स्टेशन, जेल और चौक चौराहों से लिए हैं। इससे पहले पिछले 4 दिनों तक इस विभाग द्वारा केवल 2000 तक सैंपलिंग हो पा रही थी। इसका मुख्य कारण लॉकडाउन भी रहा, जिस कारण चौक चौराहों पर लोगों का आवागमन कम होने के कारण सैंपलिंग कम हुई थी।
विज्ञापन

उपकरण एवं दवा की भेजी मांग
सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि फिलहाल लल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर, विटामिन सी और प्रोटीन का भंडारण पर्याप्त मात्रा में है। सभी सामान होम आइसोलेट में मरीजों के पास पहुंचाया जा रहा है। फिर भी हमारी ओर से उच्च अधिकारियों को मांग भेजी गई है, ताकि सभी उपकरण और दवा समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी रेट 75.16 प्रतिशत
जिले में पिछले तीन दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी एक ही जगह पर टिका हुआ है, जो इस समय 75.16 प्रतिशत है। फिलहाल जिले में 7854 सक्रिय मरीज हैं। वीरवार को मिले आंकड़ों को मिलाकर कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 36113 हो गया है।
नौ महिलाएं, एक युवा और बाकी व्यक्ति शामिल
कोरोना से मरने वालों में 9 महिलाएं, एक युवा और बाकी व्यक्ति शामिल है। ये सभी हांसी के गंगा बाघ, शहर के तोशाम रोड क्षेत्र, पाबड़ा, ढ़ाणी खान बहादुर, महावीर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नारनौंद, कृष्णा नगर, सुभाष नगर, मंडी आदमपुर, सीसवाल, प्रेम नगर, विवेक विहार, सातरोड़, खोखा गांव, सोरखी, लाजपत नगर, ढाणा, ढाणी श्यामलाल, अर्बन एस्टेट, प्रोफेसर कॉलोनी, किशनगढ़, सेक्टर 13 व 14 और एचएयू के पुराना कैंपस के रहने वाले थे। ये सभी अलग कोविड-19 अस्पतालों में दाखिल थे और वेंटिलेटर पर निर्भर थे। इसके अलावा यह सभी शुगर, बीपी, सांस और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

3 मरीजों को किया दाखिल
स्वास्थ्य विभाग ने राधा स्वामी सत्संग आश्रम में बने केयर सेंटर में वीरवार को करीब 3 संक्रमित मरीजों को दाखिल किया है। ये सभी मरीज 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इनके लिए अलग से आश्रम में केयर सेंटर बनाया गया है। इनके लिए खाने-पीने रहने और योगा करने तक की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed