फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राज्य स्तरीय नंबरदार सम्मेलन पूरी तन्मयता से मनाया जाएगा : उपायुक्त

राज्य स्तरीय नंबरदार सम्मेलन पूरी तन्मयता से मनाया जाएगा : उपायुक्त

Sat, 13 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नंबरदार सम्मेलन पूरी तन्मयता से मनाया जाएगा : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। राज्य स्तरीय नंबरदार सम्मेलन में प्रदेशभर के 22 जिलों से लगभग 18 हजार नंबरदार भाग लेंगे। प्रशासन ने सभी नंबरदारों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की 325 बसों का प्रबंध किया है। यह बात डीसी अशोक कुमार मीणा ने कही। वे शुक्रवार को जिला प्रशासनिक सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन इस सम्मेलन में प्रदेशभर से आने वाले सभी नंबरदारों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महावीर स्टेडियम में पेयजल के लिए पानी के कैंपर रखवाए जाएंगे और 22 जिलों से आने वाली सभी नंबरदारों को पैक्ड लंच दिया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में कुल 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनमें से 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रत्येक जिलों के साथ को-ऑर्डिनेट करेंगे, जबकि 3 अन्य अधिकारी कंट्रोल रूम में रहेंगे। सम्मेलन के लिए कंट्रोल रूम जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर ये रहेगी व्यवस्था
डीसी ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन स्थल महावीर स्टेडियम में स्थाई शौचालयों की सफाई के साथ-साथ मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी रहेगी। राज्य स्तरीय नंबरदार सम्मेलन की सूचनाओं का आदान-प्रदान कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जाएगा। कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारी विभिन्न जिलों से संपर्क करके वहां से आने वाली बसों की संख्या, बसों के नंबर, नंबरदारों की संख्या व साथ आने वाले पटवारी/कानूनगो का नाम, मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करेंगे। कंट्रोल रूम में प्रदेश भर से आने वाले नंबरदारों एवं बसों की संख्या अपडेट होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों का प्रवेश राजगढ़ रोड से
विभिन्न जिलों से आने वाली बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में की गई है। सभी बसों का प्रवेश राजगढ़ रोड़ से होगा। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था के भी अतिरिक्त प्रबंध किए जाएंगे। महावीर स्टेडियम में नंबरदारों के बैठने की व्यवस्था सेक्टर वाइज रहेगी। प्रत्येक सेक्टर में प्रचार-सामग्री वितरित करने के लिए अलग से अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।


प्रदर्शनी लगाई जाएगी
महावीर स्टेडियम के बाहर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग सजावट के लिए महावीर स्टेडियम के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएगा, जबकि हुडा बागवानी विभाग समारोह स्थल पर विभिन्न पौधों के गमले रखवाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत मान, सिटीएम शालिनी चेतल, डीआरओ राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed