{"_id":"593aefac4f1c1b82728b45cd","slug":"11497034668-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने सेक्टरों, शहर की सड़कों के लिए लगाए 24 करोड़ के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने सेक्टरों, शहर की सड़कों के लिए लगाए 24 करोड़ के टेंडर
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम ने शहर के सेक्टरों की खस्ता हालत में पड़ी सड़कों सहित पूरे नगर निगम एरिया में सड़कें बनाने के लिए करीब 24 करोड़ के और नए टेंडर लगा दिए हैं। टेंडर लगाने की प्रक्रिया के साथ ही शहर और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल टेंडर प्रक्रिया और वर्क ऑर्डर जारी होने में अभी समय लगेगा। इसके अलावा मानसून खत्म होते ही तुरंत प्रभाव से पूरे शहर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर शुरू हो जाएगा।
तीन करोड़ के टेंडर की अप्रूवल को मुख्यालय भेजी फाइल
हाल ही में हाउस की मीटिंग में नगर निगम ने 27 करोड़ की ग्रांट से लगने वाले टेंडर में से बड़े तीन करोड़ रुपये के कार्यों की अनुमति ली। हाउस की अनुमति के बाद इन कार्यों की टेक्निकल अप्रूवल के लेने के फाइल मुख्यालय भेजी हुई है। मुख्यालय से अप्रवूल आने के बाद इनका टेंडर भी लगाया जाएगा।
सड़कों के खुद गड्ढे भरने की भी चलाई थी मुहिम
सभी सेक्टरवासी टूटी सड़कों को लेकर विरोध जता चुके हैं। उन्होंने इसको लेकर हुडा अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा वे बार-बार नगर निगम कमिश्नर से मिलते रहे। उन्होंने सड़कों के गड्ढे भरवाने के लिए विरोध स्वरूप खुद भी मुहिम चलाई थी। इसके बाद सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रांट के लिए मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
पूरे शहर की सड़कें हो जाएंगी पक्की
नगर निगम हाल ही में करीब 50 करोड़ के टेंडर लगा चुका है। इससे पहले बरवाला और नलवा हलके की सीएम घोषणा के तहत करोड़ों के टेंडर लगाए जा चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो ये काम पूरा होने के बाद शहर की कोई सड़क कच्ची नहीं रहेगी।
सेक्टरों सहित पूरे शहर में सड़कें बनाने और विकास कार्यों संबंधित 24 करोड़ के आसपास के टेंडर लगाए जा रहे हैं। टेंडर लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही ये वेबसाइट पर जारी हो जाएंगी।
- अमित कौशिक, नगर अभियंता हिसार
निगम ने सेक्टरों, शहर की सड़कों के लिए लगाए 24 करोड़ के टेंडर
- मानसून के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य