{"_id":"5b3923894f1c1bf76e8bb109","slug":"111530471305-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी-पंजाबी कहते रहेंगे तो हरियाणा से नहीं जुड़ पाएंगे : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी-पंजाबी कहते रहेंगे तो हरियाणा से नहीं जुड़ पाएंगे : मुख्यमंत्री
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि पंजाबी कोई जाति नहीं है, यह तो संस्कृति का नाम है। पहले पंजाब का हिस्सा होने के कारण पंजाबी कहलाते रहे। पंजाबी तो कंबोज, राजपूत, जट-सिख भी हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी-पंजाबी कहते रहेंगे तो हरियाणा से नहीं जुड़ पाएंगे। संस्कृति के हिसाब से हम पंजाबी हो सकते हैं, लेकिन भौगोलिक रूप से हम हरियाणवी हैं। इसलिए सबको एक होकर रहना है। सबको साथ लेकर चलना है।
मुख्यमंत्री रविवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव ने की, जबकि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा और हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे।
जाति का सबसे कम प्रयोग हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जाति की जरूरत है, वहां जाति को भी रखना चाहिए। जातियों का पहले अधिक महत्व था, अब नहीं। आज सब मिल-जुलकर रहना चाहते हैं। जाति शब्द का सबसे कम प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं, हम की भावना से काम करें। हम सब इकट्ठे होकर काम करें। जहां रहते हैं, वहां सबको साथ लेकर चलें। हृदय को बड़ा करना होगा। अपने शहीदों व महापुरुषों को याद रखना है, क्योंकि अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालने की जगह काबिल बनें
मुख्यमंत्री समारोह में उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों को नसीहत दी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने फोटो खिंचवाने वालों पर कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर डालकर मशहूर होने की जगह खुद को काबिल बनाएं। ऐसे बार-बार फोटो करवाना उचित नहीं लगता है।
सीएम ने एक महीने का वेतन ट्रस्ट को दिया
मुख्यमंत्री ने पंचनद स्मारक ट्रस्ट को अपनी एक महीने का वेतन दान दिया। उन्होंने कहा कि यह भी एक ट्रस्ट है और जिस सरकार के वे मुख्यमंत्री हैं, वह भी एक ट्रस्ट ही है। एक ट्रस्ट से दूसरे ट्रस्ट में पैसा नहीं दिया जा सकता है। इसलिए वह सरकार की तरफ से कोई राशि देने की जगह अपनी तरफ से एक महीने का वेतन देते हैं। इससे पहले वह अपनी एक एकड़ जमीन भी ट्रस्ट को दान कर चुके हैं।