{"_id":"5f08c2738ebc3e63e3292422","slug":"10th-examination-67-25-students-pass-in-district-hisar-news-rtk5634571111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की परीक्षा में जिले के 67.25 प्रतिशत बच्चे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की परीक्षा में जिले के 67.25 प्रतिशत बच्चे पास
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के 67.25 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब सात प्रतिशत ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए हैं। यही नहीं प्रदेश की टॉप थ्री में लिस्ट में शामिल 15 में से नौ परीक्षार्थी हिसार जिले के हैं।
बता दें कि इस बार दसवीं की परीक्षा में जिले से 26 हजार 533 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 17 हजार 844 परीक्षार्थी पास हुए। इसके अलावा 2580 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई हैं और 6109 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
पिछले वर्षों में परिणाम की स्थिति
पिछले चार साल से परीक्षा परिणाम में सुधार आ रहा है। वर्ष 2017 में जहां परीक्षा परिणाम 54.29 प्रतिशत रहा था, वहीं 2020 में यह बढ़कर 67.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
वर्ष-परिणाम (प्रतिशत में)
2020-67.25
2019-60.62
2018-56.03
2017-54.29
-----------------
परिणाम में आठवें स्थान पर, लेकिन टॉप थ्री में जिले का डंका
परीक्षा परिणाम के लिहाज से जिले का प्रदेशभर में आठवां स्थान रहा। मगर टॉप थ्री की सूची में शामिल कुल 15 में से नौ परीक्षार्थी हिसार जिले के हैं। खास बात यह भी है कि ये सभी छात्राएं हैं। इस तरह से टॉप थ्री में हिसार का डंका बजा।
जिले की इन नौ बेटियों ने फहराया परचम
पॉजिशन - नाम - स्थान - नंबर - स्कूल
1 - रिशिता - नारनौंद - 500 - टैगोर सी.से. स्कूल नारनौंद
2 - उमा - नारनौंद - 499 - टैगोर सी.से. स्कूल नारनौंद
2 - कल्पना - नारनौंद - 499 - टैगोर सी.से. स्कूल नारनौंद
2 - निकिता मारुति सांवत - हिसार - 499 - जीएनजेएन गोयंका गर्ल्स हाई स्कूल हिसार
2 - स्नेह - नारनौंद - 499 - टैगोर सी.से. स्कूल नारनौंद
2 - अंकिता - खांडा खेड़ी - 499 - डीएन हाई स्कूल खांडा खेड़ी
3 - चहक - नारनौंद - 498 - नवयुग हाई स्कूल नारनौंद
3 - हिमांशी - नारनौंद - 498 - टैगोर सी.से. स्कूल नारनौंद
3 - गर्विता - नारनौंद - 498 - टैगोर सी.से. स्कूल नारनौंद
बेटियों ने लगाए चार चांद
बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं और जब मामला पढ़ाई का हो तो फिर कहना ही क्या। हरियाणा बोर्ड के 10वीं के परिणाम में टॉप थ्री में 15 बच्चे आए हैं, जिनमें से नौ हिसार जिले के हैं और खास बात यह है कि जिले को चार चांद लगाने वाली ये सभी नौ मेधावी बेटियां हैं। इनमें से एक भी नाम बेटे का शामिल नहीं है, बल्कि टॉप थ्री के 14 मेधावियों में केवल एक ही बेटे का नाम शामिल हुआ है, जो जींद जिले का है। जिले की इन नौ बेटियों में आठ बेटियां नारनौंद कस्बे की हैं, जिनमें से सात तो नारनौंद के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हैं, जबकि एक खांडा खेड़ी के डीएन हाई स्कूल की है और एक हिसार के जीएनजेएन गोयंका गर्ल्स हाई स्कूल की है। टॉप थ्री के 14 नामों में से पहले सात पर भी हिसार की बेटियों ने कब्जा किया है, जबकि 8वीं बेटी का नाम 10वें नंबर पर और 9वीं बेटी का नाम टॉप थ्री की लिस्ट में 15वें नंबर पर है।
टॉप थ्री में 60 प्रतिशत बच्चे अकेले हिसार के
जिले की बेटियों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा के टॉप थ्री के बच्चों में से अकेले 60 प्रतिशत पर कब्जा किया है। पूरे प्रदेश के हिस्से टॉपर लिस्ट का केवल 40 प्रतिशत ही आया है। टॉप थ्री में 15 बच्चे शामिल हुए हैं, जिनमें हिसार की नौ बेटियां हैं, जो टॉपर लिस्ट का 60 प्रतिशत है।