फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीसी साहब के लिए सवा दो घंटे तक रोके रखी गई लघु सचिवालय की लिफ्ट

डीसी साहब के लिए सवा दो घंटे तक रोके रखी गई लघु सचिवालय की लिफ्ट

Wed, 01 May 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीसी साहब के लिए सवा दो घंटे तक रोके रखी गई लघु सचिवालय की लिफ्ट
हिसार। जिले के मालिक डीसी साहब का रुतबा बड़ा है। उनको दो मंजिल नीचे उतरने के लिए भी पैदल न चलना पड़ा। इसलिए पूरा कारवां रोका जा सकता है, यह तो सिर्फ लघु सचिवालय की लिफ्ट है। बेशक सरकारी कार्यालयों में आ रही जनता को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़े। दरअसल, मंगलवार को ऐसा ही देखने को मिला। हिसार के उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर बने वीडियो कांफ्रेंस रूम में जाना था। दोपहर करीब सवा 12 बजे डीसी प्रथम मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय से तीसरी मंजिल पर बने कांफ्रेंस रूम में गए। इसके बाद डीसी साहब की वापसी का इंतजार करने के लिए एक लिफ्ट को रोक दिया गया। कर्मचारी लिफ्ट के पास ही कुर्सी डालकर बैठे रहे। जब तक साहब वीडियो कांफ्रेंस निपटाकर करीब दो घंटे बाद वापस नहीं आए, तब तक लिफ्ट में आम जनता नहीं चढ़ सकी। दोपहर सवा दो बजे के बाद यह लिफ्ट आम लोगों के लिए चलाई जा सकी।
विज्ञापन

पहले लोगों ने सोचा खराब हो गई लिफ्ट
जैसे ही लोग ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट के पास पहुंचे तो उन्हें एक लिफ्ट में तीन नंबर दिखता रहा। पहले तो लोगों ने सोचा कि लिफ्ट खराब हो गई है। मगर जब पैदल सीढ़ियों पर चढ़ते हुए वह तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो उन्हें लिफ्ट खुली मिली और पास में कर्मचारी बैठा दिखाई दिया। जब कर्मचारी से उन्होंने लिफ्ट रुकी होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि डीसी साहब वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए गए हैं, उनकी खातिर लिफ्ट को रोका हुआ है। यह सुनकर लोगों को बड़ी हैरानी हुई।
विज्ञापन

यो वीआईपी कल्चर कब जावैगा...
इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कर्मचारी पर तंज भी कसा कि पहले तो अंग्रेजी की गुलामी करनी पड़ती थी। अब इन अधिकारियों की गुलामी करनी पड़ रही है। पता नहीं यो वीआईपी कल्चर कब जावैगा। डीसी तो दस घंटे भी कमरे से बाहर नहीं आएगा तो कै लोग पूरा दिन परेशानी झेलते रवांगे। इतना कहकर लोग चुपचाप वहां से चले गए, क्योंकि डीसी का मामला होने के कारण इससे ज्यादा वह कुछ कर भी नहीं सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी मंजिल पर बने हैं कई विभागों के भवन
यूं तो लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक चक्कर लगाती है। मगर सबसे अधिक परेशानी गर्मी में चौथी मंजिल पर बने सरकारी विभागों में जाने वालों को होती है। चौथी मंजिल पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खाद्य एवं पूर्ति विभाग सहित कई विभागों के कार्यालय बने हुए हैं। एक लिफ्ट बंद होने के कारण ज्यादातर लोगों को सीढ़ियों से ही चार मंजिल चढ़ना पड़ा। इस संबंध में उपायुक्त अशोक कुमार मीणा का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर दो बार कॉल की गई। रिंग जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed