फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पहले सिर पर उठाकर पटका, फिर रौंदते हुए चले गए बेसहारा पशु

पहले सिर पर उठाकर पटका, फिर रौंदते हुए चले गए बेसहारा पशु

Sat, 30 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पहले सिर पर उठाकर पटका, फिर रौंदते हुए चले गए बेसहारा पशु

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कैटल फ्री सिटी में शुक्रवार को दो लोगों ने बेसहारा पशुओं ने अस्पताल पहुंचा दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल को अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव सातरोड निवासी 49 वर्षीय ठंडूराम शुक्रवार को दोपहर आर्य समाज मार्केट के पास आया था। इस बीच पीछे से एक सांड ने उसे सिर पर उठाकर पटक दिया। इसके बाद बेसहारा पशु उसे कुचलते हुए दौड़कर चले गए। वहां से गुजर रहे दो छात्रों ने ठंडूराम को उठाया। उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया। देर रात समाचार लिखे जाने तक ठंडूराम की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना में ड्राइवरी का काम करने वाले गांव मिलकपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव की जा रहे थे। जब अनिल गांव खरड़ अलीपुर के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर एक बेसहारा पशु आ गया। पशु से टक्कर होने के बाद अनिल की बाइक गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अनिल कुमार को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटल फ्री घोषित है जिला
जिला प्रशासन ने अक्तूबर 2017 में हिसार जिले को कैटल फ्री घोषित कर दिया था। जिसमें प्रशासन ने दावा किया कि सभी बेसहारा पशुओं को गोशाला-नंदीशाला भेज दिया गया है। सड़कों पर कोई पशु नहीं है। सड़कों पर जो पशु हैं उनके मालिक हैं। कुछ लोग अपने पशुओं को दिन के समय बेसहारा छोड़ देते हैं।


कैटल फ्री घोषित करने के बाद 5 मौत
जिले को कैटल फ्री घोषित किए जाने के बाद अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें बेसहारा पशुओं के कारण हादसे में इन लोगों की जान गई। पहली मौत उसी दिन हुई थी जिस दिन जिला प्रशासन ने शहर को बेसहारा पशु मुक्त घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed