फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पशुबाड़े में घुस किशोरी से युवक ने किया रेप, साथियों ने की पहरेदारी

पशुबाड़े में घुस किशोरी से युवक ने किया रेप, साथियों ने की पहरेदारी

Sat, 10 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पशुबाड़े में घुस किशोरी से युवक ने किया रेप, साथियों ने की पहरेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चंडीगढ़ रोड के एक गांव की 16 साल की किशोरी के साथ वीरवार दोपहर एक युवक ने पशुबाड़े में घुसकर रेप किया और उसके तीन साथियों ने पहरा दिया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर प्रदीप नामक युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि प्रदीप ने रेप किया और उसके तीन साथी पहरेदारी कर रहे थे। बाद में तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजन आला अफसरों से मिले।

10वीं में पढ़ने वाली एक गांव की छात्रा ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह दोपहर ढाई बजे घेर में उपले पाथ रही थी। गांव का प्रदीप और उसके तीन साथ गली में खड़े थे। तभी प्रदीप और अन्य अंदर घुस आए। फिर प्रदीप ने उसे अंदर ले जाकर रेप किया। उसके तीन साथियों ने पहरा दिया। उसका पिता बैल बांधने आया तो वे चारों फरार हो गए। उसके बाद परिजन किशोरी के साथ महिला थाने में पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने वीरवार रात सिविल अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उससे रेप की पुष्टि हो गई। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध मेें नामजद प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। किशोरी ने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के सामने प्रदीप के अलावा पहरेदारी करने वाले तीन अन्य नाम भी लिखवाए। पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस प्रदीप के अलावा तीन अन्य युवकों को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार करे।
विज्ञापन


-युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed