फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मंडी में बिकने पहुंचा डिपो का गेहूं, दुकानदार सहित डिपो संचालक फरार

मंडी में बिकने पहुंचा डिपो का गेहूं, दुकानदार सहित डिपो संचालक फरार

Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी में बिकने पहुंचा डिपो का गेहूं, दुकानदार सहित डिपो संचालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
सरकारी राशन डिपो के माध्यम से गरीबों में बंटने वाला गेहूं वीरवार को बिकने के लिए अनाज मंडी में पहुंच गया। इसका भांडाफोड़ हुआ तो दुकानदार दुकान बंद करके और डिपो चालक गेहूं से लदे ट्रैक्टर को मंडी में छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर में लदी गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की थी और यह लीलस गांव से यहां लाई गई थी। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मंडी में पहुंच गई और गेहूं सहित ट्रैक्टर को अपने साथ थाने ले आई। इस पूरे घोटाले का खुलासा करने वाले गांव के युवक अजय बिश्नोई के अनुसार डिपो धारक पिछले काफी समय से गांव में राशन बांटने की बजाय इसी तरह से जरूरतमंदों का राशन बाजार में बेचकर अपनी जेब भर रहा है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को गेहूं के करीब 50 कट्टों से लद्दा एक ट्रैक्टर अनाज मंडी स्थित एक दुकान में पहुंचा। यहां पल्लेदारों ने जैसे ही कट्टों को उतारना शुरू किया तो गांव के ही कुछ लोगों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया। ट्रॉली में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सरकारी कट्टों में गेहूं भरी हुई थी। सरकारी गेहूं रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद दुकानदार दुकान बंद करके और डिपो धारक गेहूं से लदी ट्रॉली को मंडी में ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

........
काफी समय से चल रहा था गोरखधंधा
इस पूरे मामले को रंगे हाथ पकड़ने वाले गांव के युवक अजय बिश्नोई ने बताया कि उनके गांव का डिपो होल्डर पिछले काफी समय से इसी तरह से जरूरतमंदों का राशन बेचकर काली कमाई करता आ रहा है। मंडी के ही कुछ व्यापारी भी इस धंधे में संलिप्त हैं। अजय ने बताया कि वे इस डिपो धारक के खिलाफ कई बार विभाग के आला अधिकारियों के सामने भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अजय ने कहा कि विभाग अगर इस मामले की जांच करे तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
गेहूं सहित पुलिस ले गई ट्रैक्टर
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डिपो धारक और ट्रैक्टर चालक की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस कर्मी खुद ही ट्रैक्टर को स्टार्ट कर अपने साथ थाने में ले गए। इस बारे में थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि अभी पुलिस को लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विभागीय जांच होगी : एएफएसओ
इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ राजेंद्र बिश्नोई ने बताया कि मंडी में लीलस के डिपो धारक की तरफ से सरकारी डिपो की गेहूं बेचने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वे अभी बाहर हैं लेकिन इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंडी में बिकने पहुंचा डिपो का गेहूं, दुकानदार सहित डिपो संचालक फरार
फोटो संख्या - 25
..................
- ग्रामीणों का आरोप-कई दिनों से चल रहा है गोरखधंधा
- पुलिस ने गेहूं सहित ट्रैक्टर लिया कब्जे में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed