{"_id":"5ee521818ebc3e432501291a","slug":"10-new-corona-positives-including-teacher-mechanic-couple-and-his-son-hisar-news-rtk5593254134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अध्यापक, मैकेनिक, दंपती व उसके बेटे सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अध्यापक, मैकेनिक, दंपती व उसके बेटे सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में एक अध्यापक, वेल्डिंग मैकेनिक, दंपती और उसके बेटे सहित 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। शनिवार को मिले संक्रमितों में एक उकलाना, तीन बरवाला, दो आदमपुर, दो हांसी, दो हिसार से हैं। संक्रमित मिले मरीजों में चार की ट्रैवल हिस्ट्री गुरुग्राम, दो की दिल्ली, दो की मुंबई व एक की तेलंगाना की मिली हैै। वहीं नंगथला गांव निवासी करीब सात वर्षीय बच्चा भी संक्रमित मिला है। यह बच्चा तीन दिन पहले ही परिजनों के साथ महाराष्ट्र से लौटा था।
विभाग ने इन सभी संक्रमित मरीजों को लक्षण के हिसाब से कोविड सेंटर और होम आइसोलेट किए हैं। अभी विभाग द्वारा इन सभी संक्रमितों के घर और आसपास की जगह को सैनिटाइज कर क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन सभी संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाने में लगे हैं।
ये है संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री
- उकलाना खंड के पाबड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय संक्रमित 11 जून को तेलंगाना से लौटा था। संक्रमित व्यक्ति नवोदय स्कूल में अध्यापक तैनात है।
- बरवाला के वार्ड नंबर 17 निवासी संक्रमित दंपती अपनेेेे बेटे के साथ 10 जून को गुरुग्राम से लौटा था।
- मंडी आदमपुर निवासी संक्रमित युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटा था।
- आदमपुर के गणेश चौक का संक्रमित युवक आठ जून को दिल्ली से लौटा था।
- हांसी की जगदीश कॉलोनी का 30 वर्षीय संक्रमित युवक नौ जून को गुरुग्राम से लौटा था।
- खैरा गांव निवासी संक्रमित युवक कुछ दिन पहले ही दिल्ली के पास के कुंडली क्षेत्र से लौटा था और फैक्टरी में काम करता है।
- हिसार के मॉडल टाउन का संक्रमित युवक की शनिवार रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक का रिपोर्ट में दिया हुआ मोबाइल नंबर बंद आ रहा है, जिससे विभाग को उसकी हिस्ट्री जुटाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
- हिसार के सीसवाल गांव के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। समाचार लिखे जाने तक संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल पाई थी।
- नंगथला गांव निवासी करीब सात वर्षीय बच्चा भी संक्रमित मिला है। यह बच्चा तीन दिन पहले ही अपने परिजनों के साथ महाराष्ट्र से लौटा था।
ये लिए सैंपल
जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन अमित कुमार की टीम ने संक्रमित मरीजों और उनके संपर्क में आए 15 लोगों के सैंपल लिए। इधर, जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान और लैब टेक्नीशियन सत्यवान की टीम ने शनिवार शाम को आठ लोगों के सैंपल लिए।
राहत : 330 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से शनिवार सुबह राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र लैब और अग्रोहा लैब में भेजे गए 330 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एनआरसीई द्वारा करीब 20 लोगों की रिपोर्ट अंडर प्रोसेस रखी गई है, जो रविवार को आएगी।
वर्जन
जिले में दस संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी की ट्रैवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, हिसार