फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 lakh extortion sought by sending message from businessman on mobile phone

व्यापारी से मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर मांगी 10 लाख की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 lakh extortion sought by sending message from businessman on mobile phone
नारनौंद (हिसार)। कस्बे में व्यापारी से उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने से सनसनी फैल गई। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने व्यापारी को दो सुरक्षाकर्मी भी मुहैया करवाए हैं।
विज्ञापन

नारनौंद निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी कस्बे में जींद-हांसी सड़क मार्ग पर गर्ग इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। चार दिन पहले सुबह जब उसने दुकान खोली तो शटर के नीचे से एक पत्र उन्हें दुकान में मिला, जिस पर लिखा हुआ था कि कल सुबह तक 10 लाख रुपये तैयार रखना जगह फोन कर बता दी जाएगी। वहीं, शुक्रवार को जब वह दुकान पर बैठा हुआ था तो उसके मोबाइल फोन नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। साथ ही यह भी धमकी दी गई थी कि अगर लाला पुलिस को बताया तो तेरी मौत का जिम्मेदार तू खुद होगा। अजय ने मैसेज पढ़ने के बाद तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अजय की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस मोबाइल फोन से मैसेज आया है। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
ये लिखा पत्र में
लाला बात सुन अगर तने तेरे व तेरे बच्चों की जान प्यारी है तो कल शाम तक 10 लाख रुपये तैयार रखना। अगर तने पुलिस के पास फोन किया या फिर कोई और एक्शन लिया तो तेरी जान का जोखिम तेरा होगा। हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। अगर जान प्यारी है तो कल शाम तक पैसे तैयार रखिए। अगर तने कोई होशियारी की तो हमें पता है तेरे और तेरे भाई के बच्चे कहां पढ़ते हैं और किस टाइम जाते हैं। सिर्फ एक बार बोलता हूं दोबारा एक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि व्यापारी की शिकायत मिल चुकी है। जिस मोबाइल फोन से मैसेज भेजा गया है। उसकी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, व्यापारी को सुरक्षा दे दी गई है।

व्यापारी नेता मुकेश लोहान व राजबीर खेड़ी वाला ने बताया कि आए दिन व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सरेआम रंगदारी मांगने की घटनाएं घट रही है। अगर जल्द ही पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो सभी व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
फोटो कैप्शन : व्यापारी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed