{"_id":"625087b0eec44c790334ec37","slug":"1-1-tanks-of-mahabir-colony-and-camry-road-watershed-are-empty-there-will-be-no-drinking-water-supply-from-azad-nagar-water-house-today-hisar-news-hsr6286583194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर के 1-1 टैंक खाली, आजाद नगर जलघर से आज नहीं होगी पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाबीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर के 1-1 टैंक खाली, आजाद नगर जलघर से आज नहीं होगी पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
हिसार। नहरबंदी के कारण शहर में पानी का संकट गहरा चुका है। कई एरिया में एक समय भी पेयजल की सप्लाई नहीं आ रही है। महाबीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर के एक-एक टैंक खाली हो चुके हैं। वहीं, शनिवार को आजाद नगर स्थित जलघर से पेयजल सप्लाई नहीं दी जाएगी। कारण है कि यहां जलघर में शनिवार को नई मोटर को लगाया जाएगा। इस कारण एक दिन सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी।
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाबीर कॉलोनी स्थित दूसरे टैंक में सात दिन और कैमरी रोड जलघर के एक अन्य टैंक में आठ दिन का पानी बचा है। आजाद नगर स्थित जलघर के वाटर टैंक में साढ़े तीन फुट पानी बचा है। पानी की कमी के चलते अब यहां दो ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 19 टैंकर पानी के भिजवाए गए। वहीं कुछ इलाकों में लोग 800 रुपये से 1000 रुपये तक कीमत चुकाकर पानी मंगवा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार 15 अप्रैल तक नहरों में पानी आ जाएगा। इसके बाद शहर में पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। जनस्वास्थ्य विभाग ने अपील की नहरबंदी तक सप्लाई के समय ही मोटर चलाएं। पानी की कही समस्या है तो वह टोल फ्री नंबर 18001805678 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
महाबीर कॉलोनी जलघर से पुराने शहर में पानी की सप्लाई दी जाती है। दो में से एक टैंक में पानी खत्म होने के बाद पानी का संकट और भी गहरा चुका है। बड़वाली ढाणी, तरसेम नगर, शांति नगर, कुंजलाल गार्डन, विजय नगर, डोगरान मोहल्ला, कुम्हारान मोहल्ला के अलावा अन्य कॉलोनियों में पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
यहां-यहां भिजवाएं टैंकर
पटेल नगर 03
जवाहर नगर 03
सोसायटी चौक 02
महाबीर कॉलोनी 02
पड़ाव चौक 02
मॉडल टाउन 01
प्रेम नगर 02
बैंक कॉलोनी 02
ऋषि नगर 02
महाबीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर में दो-दो टैंक बने हुए हैं। दोनों ही जगह एक-एक टैंक खाली हो चुके हैं। दूसरे टैंक में अभी पानी पर्याप्त है। आज से दूसरे टैंकों से पानी की सप्लाई दी जाएगी। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
आजाद नगर के जलघर में नई मोटरें लगाई जाएगी। ऐसे में शनिवार को सप्लाई नहीं आएगी। रविवार को पूरी सप्लाई दी जाएगी। - विनोद, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
फील्ड में उतरे जनस्वास्थ्य विभाग के तीन जेई, निरीक्षण किया
नहरबंदी के कारण एक दिन छोड़कर शहर में पानी की सप्लाई दी जा रही है। मगर पिछले कई दिनों से काफी एरिया में दूषित पानी की सप्लाई आ रही है। जगह-जगह दूषित पानी की सप्लाई मिलने के बाद शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज कुमार, निशात और विकास ने विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल का कहना है कि जेई की ओर से वार्ड-15 का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि वहां काफी पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है। पाइप जगह-जगह से टूटी हुई हैं। ऐसे में वहां नई पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
एसडीओ कंवरपाल ने दावा किया है कि वार्ड नंबर-15 में पीली कोठी व जवाहर नगर एरिया में साफ पानी आ रहा है। वार्ड नंबर-17 में दूषित पेयजल सप्लाई को दुरुस्त कर दिया गया है। इसके अलावा पड़ाव चौक, शीतला माता मंदिर, यादव मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में काम चल रहा है। जल्द ही इन एरिया में साफ पानी पहुंचेगा। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल का कहना है कि सप्लाई के समय जब लोग मोटर चलाते हैं तो साफ पानी आता है, लेकिन कई बार लोग पानी सप्लाई का समय नहीं होने के बाद भी मोटर चला लेते हैं। जो पाइपों में पानी बचा होता है, उसे खींच लेते हैं। इस दौरान कहीं लीकेज प्वाइंट होता है तो उससे गंदा पानी आ जाता है।