{"_id":"6188e8d905a9e00f5a3555d6","slug":"haryanas-air-became-the-most-polluted-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों और पराली ने घोला हवा में जहर: सर्वाधिक प्रदूषित राज्य बना हरियाणा, सबसे प्रदूषित शहर जींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों और पराली ने घोला हवा में जहर: सर्वाधिक प्रदूषित राज्य बना हरियाणा, सबसे प्रदूषित शहर जींद
Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/नई दिल्ली
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
सार
- हरियाणा का एक्यूआई 463
- देश के 13 शहरों में प्रदेश के 6 शहर सबसे अधिक प्रदूषितों में शामिल
- दो जिलों को छोड़ पूरे हरियाणा की हवा सांस लेने लायक नहीं
- पंचकूला और नारनौल की हवा मध्यम श्रेणी में रही
- राज्य के 6 शहरों के हालात ‘गंभीर’ और 17 शहर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिवाली पर फोड़े गए पटाखे और लगातार जल रही पराली ने हरियाणा की हवा को जहरीला बना दिया है। दिवाली के तीसरे दिन भी प्रदेश के हालात चिंताजनक बने रहे। रविवार को देश में सर्वाधिक प्रदूषित हरियाणा रहा और जींद खतरनाक हवा के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। देश के सबसे अधिक प्रदूषित 13 शहरों में प्रदेश के 6 शहर शामिल रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-करनाल: 263 करोड़ रुपये की लागत से बनी आधुनिक सहकारी चीनी मिल का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
वहीं, 17 जिलों में हवा का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। पंचकूला और नारनौल को छोड़कर प्रदेश के किसी जिले में हवा सांस लेने लायक नहीं है। दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमश: 144 और 196 रहा। हालांकि दोनों शहरों की हवा मध्यम श्रेणी में रही, यानी दोनों शहरों की हवा भी संतोषजनक नहीं मानी गई।
विज्ञापन
अभी दो दिन राहत के आसार नहीं
दिल्ली में भी प्रदूषण को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। सफर के मुताबिक रविवार को पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4,189 घटनाएं दर्ज की गईं। दिल्ली के प्रदूषण में इनका हिस्सा 48 फीसदी रहा। इस सीजन में पराली के प्रदूषण का यह हिस्सा सबसे अधिक है। सफर का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली तेज हवाओं के कारण पराली का धुआं तेजी से दिल्ली की हवा में घुलकर इसे जहरीला बना रहा है। सफर इंडिया के मुताबिक अभी दो दिन राहत के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: अभय चौटाला ने ली विधायक पद की शपथ, बोले-किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटूंगा
देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
शहर एक्यूआई
- जींद 463
- दिल्ली 456
- गाजियाबाद 455
- नोएडा 452
- गुरुग्राम 450
- हापुड़ 444
- बल्लभगढ़ 433
- फरीदाबाद 433
- वृदावन 432
- कानपुर 428
- हिसार 428
- मेरठ 421
- पानीपत 405
नोट - आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शाम चार बजे जारी।