फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather Update Mausam Changed in Haryana From Today News in Hindi

Haryana Weather Update: सक्रिय हुआ दूसरा पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में बारिश, 21 जून तक येलो अलर्ट जारी

Fri, 17 Jun 2022 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 10:16 AM IST
सार

प्री मानसून गतिविधियों की वजह से प्रभावित स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है जबकि प्रदेश के मध्य वाले हिस्से में बारिश न होने व नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन
Haryana Weather Update Mausam Changed in Haryana From Today News in Hindi
हरियाणा में बदला मौसम। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में शुक्रवार को दूसरा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया। इससे शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से नमी मिलेगी।  प्रदेश भर में बारिश संबंधी गतिविधियां होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर 21 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद व कैथल में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। वहीं दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद जिले में कई स्थानों पर शाम से रात तक बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। प्री मानसून गतिविधियों की वजह से प्रभावित स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है जबकि प्रदेश के मध्य वाले हिस्से में बारिश न होने व नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात से सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात व गुरुवार अल सुबह प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद व कैथल में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed