फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather: The day remained extremely cold across the state, red alert today too

Haryana Weather: प्रदेशभर में दिन रहा अत्यधिक ठंडा, आज का भी रेड अलर्ट

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
सार

औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंचकूला का दिन तो महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही।

विज्ञापन
Haryana Weather: The day remained extremely cold across the state, red alert today too
Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा प्रदेश में रविवार को औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंच गया। इसके साथ ही प्रदेश में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति रही। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को भी ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सितम जारी है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड की चरम स्थिति के पीछे मुख्य कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना, उत्तरी हवाओं का असर, बीच-बीच में दक्षिण-पूर्वी व दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं का चलना है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में अभी आमजन को हाड़ कंपाने देने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं है। रविवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही साथ 25 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलवाही होगी और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.2 डिग्री रहा महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान
इस दौरान पंचकूला में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 9.7, अंबाला में 10.3, हिसार में 11.0, करनाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा हिसार में 2.8, नूंह में 3.1, फरीदाबाद में 3.5, फतेहाबाद व गुरुग्राम में 4.6 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed