फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 25 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद के जुलाना में साइफन खोलने गए प्रशासनिक अमले पर पथराव, कुंडली बॉर्डर हत्याकांड के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 25 Oct 2021 04:01 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 04:01 PM IST
सार

जींद के जुलाना में साइफन खोलने गए प्रशासनिक अमले पर किसानों ने हमला कर दिया। एक तहसीलदार की गाड़ी तोड़ दी गई। हमले में एसएचओ, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और अन्य अफसरों समेत पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। वहीं, कुंडली बॉर्डर हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Haryana Top News 25 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा ने विदेशों में निर्यात दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का खाका खींचा है। अभी 85 हजार करोड़ रुपये का निर्यात प्रदेश से हो रहा है। निर्यात का नया लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार विदेशियों का मन आयात-निर्यात बिजनेस मीट के जरिये टटोलेगी। 2022 की शुरुआत में इसका आयोजन करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्यात बढ़ाने की दिशा में काम करने का जिम्मा विदेश सहयोग विभाग को सौंपा है। इसके बाद से विभाग के उच्चाधिकारी दूसरे देशों की वर्तमान सोच व मांग जानने में जुटे हैं। यूरोपियन व खाड़ी देशों के अलावा अरब देशों में और अधिक निर्यात करने के लिए वहां के बाजारों और जरूरतों का अध्ययन किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं, शिक्षा, टेक्सटाइल, फुटवियर, चावल, दलहन-तिलहन, विज्ञान उपकरणों, प्लाईवुड व ऑटोमोबाइल इत्यादि क्षेत्रों पर फोकस करते हुए निर्यात बढ़ाने की योजना है। मुख्यमंत्री इसे लेकर विदेश सहयोग विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


जींद: जुलाना में साइफन खुलवाने पहुंचे अधिकारियों पर हमला, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीओ और एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी तोड़ी

जींद जिले के बराड़ खेड़ा और बुआना गांव के बीच रविवार दोपहर बाद साइफन खुलवाने पहुंचे अधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सिंचाई विभाग के एसडीओ, जुलाना थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इनको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके बाद बिना साइफन खुलवाए ही प्रशासनिक अमले को लौटना पड़ा। इस बीच एक किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


नृशंस हत्याकांड: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर मारे गए लखबीर सिंह के अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के लखबीर सिंह की नृशंस हत्या करने के आरोपी निहंगों से पुलिस टीम लगातार पूछताछ कर रही है। उनसे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपी एसआईटी को लगातार उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने अन्य लोगों को पहचानने से इनकार कर दिया है। पुलिस अब बॉर्डर से अन्य जत्थों के निहंगों से वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद: नाराज किसान बोले-साइफन खुलता तो बर्बाद हो जाती 40 एकड़ में खड़ी फसल, 18 लाख में ली है ठेके पर, इसलिए किया अफसरों पर हमला

जींद जिले के गांव बुआना व बराड़ खेड़ा के बीच में लगा साइफन खुलवाने को लेकर अधिकारियों पर हमला पहले से ही खेतों में भरे पानी से परेशान किसानों के गुस्से का नतीजा है। बराड़ खेड़ा गांव की 400 एकड़ फसल में पानी भरा है। वहीं, बुआना में भी 300 से अधिक एकड़ में जलभराव है। किसान जलभराव से पहले ही परेशान हैं। जब प्रशासनिक अमला बराड़ खेड़ा की तरफ से साइफन खुलवाने गया, तो पहले से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, बुआना के लोगों ने साइफन को बंद रखने की मांग को लेकर किनाना में जाम लगा दिया। ...पढ़ें विस्तृत खबर

चरखी दादरी: खाद के लिए थाने के बाहर सुबह तीन बजे से लगी किसानों की कतार, छह घंटे बाद भी नहीं बंटे टोकन

चरखी दादरी जिले में खाद की किल्लत बरकरार है। सोमवार अलसुबह तीन बजे ही किसान खाद लेने के लिए सदर थाने के बाहर पहुंच गए। सुबह नौ बजे तक 500 से अधिक किसान थाने के बाहर टोकन लेने पहुंच गए। हालांकि नौ बजे तक भी टोकन वितरण शुरू नहीं हुआ और इसके चलते किसानों ने रोष जताया। ...पढ़ें विस्तृत खबर


रोहतक: बेटी के साथ गली में टहल रही महिला की डेढ़ तोले की चेन छीनी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

रोहतक के सुखपुरा चौक के नजदीक छोटू राम नगर में एक युवक झपट्टा मारकर महिला की चेन तोड़कर ले गया। वारदात रात करीब 8 बजे उस समय हुई, जब महिला अपनी बेटी के साथ गली में टहल रही थी। आरोपी भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला रूबी ने शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि वह छोटू राम नगर की गली नंबर-6 में रहती है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed