फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 23 February 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: सरकार ने विकास शुल्क वृद्धि का फैसला लिया वापस, नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे

Wed, 23 Feb 2022 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 07:33 PM IST
सार

नगर निकाय क्षेत्रों में रहे लोगों को अब विकास शुल्क के नाम पर भारी भरकम राशि नहीं देनी होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नए फैसले को हरियाणा सरकार ने वापस ले लिया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 23 February 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हरियाणा के फायर ब्रिगेड के नियमित, पे-रोल व आउटसोर्सिंग फायरमैन, फायर चालक व फायर ऑपरेटर हरियाणा फायर सर्विस मांगों को लेकर 6 मार्च को हिसार में स्थित शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के आवास का करेंगे घेराव। अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान राजिंदर सिनद ने बताया कि इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। अन्य खबरें पढ़ें...

बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने विकास शुल्क वृद्धि का फैसला लिया वापस, अब पुरानी दरें ही चुकानी पड़ेंगी

नगर निकाय क्षेत्रों में रहे लोगों को अब विकास शुल्क के नाम पर भारी भरकम राशि नहीं देनी होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नए फैसले को हरियाणा सरकार ने वापस ले लिया है। संबंधित कॉलोनी या क्षेत्र के कलेक्टर रेट की पांच प्रतिशत राशि विकास शुल्क के रूप में देने का फैसला वापल ले लिया है। विपक्ष के साथ-साथ तमाम लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन


अच्छी पहल: हरियाणा में बेटियों के जन्म पर मिलेंगे 21 हजार रुपये, यहां करें आवेदन, जानें- जरूरी दस्तावेजों के बारे में

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


खौफनाक कदम: फंदे पर झूले पति और पत्नी, काम की तलाश में फैजाबाद से पहुंचे थे सोनीपत

हरियाणा के सोनीपत जिले में पति और पत्नी ने फांसी लगा अपनी जान दे दी है। पुलिस ने महिला और उसके पति का शव उतारकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। कुंडली थाना पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...

बड़ा एलान: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे, बजट सत्र के बाद जारी होगा शेड्यूल

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे। चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इसकी जानकारी दी है। प्रदेश की 48 नगर पालिका व नगर परिषद में चुनाव होंगे। बजट सत्र के बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं की कुल संख्या 93 है। पढ़ें विस्तृत खबर...


सोनीपत: गेटवे एजुकेशन सोसायटी के मालिक के आवास व संस्थानों पर आयकर विभाग के छापे, रिकॉर्ड खंगाल रहीं टीमें

व्यवसायी हरिप्रकाश मंगला एक बार फिर आयकर विभाग के निशाने पर हैं। सोनीपत में बुधवार को उनके करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ जांच करने आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। हरिप्रकाश मंगला यहां कई शिक्षण संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं। आयकर विभाग की टीमों में दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के अधिकारी शामिल हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed