{"_id":"60e97f5fe258002bd25ce66f","slug":"haryana-top-news-10-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 16 जुलाई से खुलेंगे स्कूल और भाजपा के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल... पढ़ें पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 16 जुलाई से खुलेंगे स्कूल और भाजपा के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने गहराते ऊर्जा संकट के बीच बिजली चोरों के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की। सुबह से छापामारी अभियान चलाकर शाम तक करोड़ों की बिजली चोरी पकड़ी गई। दर्जनों टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में औचक छापामारी कर मामले पकड़े, जिनमें दर्जन से अधिक एफआईआर भी दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की नाराजगी कम नहीं हो रही। शनिवार को किसानों ने भाजपा की जिला स्तरीय बैठकों के विरोध में हंगामा किया। यमुनानगर में बैरिकेड तोड़ दिए और जींद में बैनर फाड़ दिए गए। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
किसानों का हल्लाबोल: भाजपा की बैठकों के विरोध में यमुनानगर में बैरिकेड तोड़े, जींद में बैनर फाड़े
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए।
पढ़ें पूरी खबर...
बड़ा फैसला: हरियाणा में 16 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, अभिभावकों की अनुमति बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
हरियाणा में 86 दिन बाद बच्चों के लिए सरकारी और निजी स्कूल खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को इसी महीने से स्कूल बुलाने का निर्णय लिया है। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चे 16 जुलाई व छठी से 8वीं के विद्यार्थी 23 जुलाई से स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर...
सरकार की बड़ी कार्रवाई: बिजली संकट के बीच हरियाणा भर में छापेमारी, करोड़ों की चोरी पकड़ी गई
हरियाणा सरकार ने गहराते ऊर्जा संकट के बीच बिजली चोरों के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की। सुबह से छापामारी अभियान चलाकर शाम तक करोड़ों की बिजली चोरी पकड़ी गई। दर्जनों टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में औचक छापामारी कर मामले पकड़े, जिनमें दर्जन से अधिक एफआईआर भी दर्ज हुई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
आरक्षण प्रावधान को दी गई चुनौती: हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार ने कहा- अभी जल्द पंचायत चुनाव कराने का इरादा नहीं
हरियाणा में पंचायत चुनाव के लिए अभी और इंतजार करना होगा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव में आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल चुनाव करवाने का उनका इरादा नहीं है। गुरुग्राम के जटोला गांव के निवासी प्रवीण चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राज्य सरकार द्वारा किए गए आरक्षण प्रावधान को विरोधाभासी बताते हुए इसे खारिज करने की मांग की है।
पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: नौ मिनट में बैंक से नौ लाख रुपये की लूट, महिला कर्मचारी को पीटा, सोनीपत की सीमाएं सील
सोनीपत के बीच आठ मरला स्थित पीएनबी की मॉडल टाउन शाखा से दिनदहाड़े दो बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर नौ लाख रुपये लूट लिए। नकाबपोश बदमाशों ने महज नौ मिनट में वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को डराकर एक तरफ बैठा दिया तो कैशियर से दरवाजा खुलवाने के लिए उन्होंने एक महिला कर्मी को पीटकर घायल भी कर दिया। बाद में बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।