फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, Rape Case Investigation, Old, Police Officer

दुराचार मामलों की जांच कर रहे अधिकारियों को प्रशिक्षण जरूरी

Mon, 16 Dec 2013 01:32 AM IST
प्रवीण पाण्डेय
प्रवीण पाण्डेय Updated Mon, 16 Dec 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
 Haryana, Rape Case Investigation, Old, Police Officer
हरियाणा पुलिस के अधिकारी प्रदेश में दुराचार के मामलों की जांच अब भी पुराने तरीके से कर रहे हैं। जबकि ऐसे मामलों की जांच करने वाले अधिकारियों को और हाईटेक होने की जरूरत है।
विज्ञापन


लिहाजा ऐसे जांच अधिकारियों की काउंसलिंग बहुत जरूरी है।

इस समय जो अधिकारी जांच कर रहे हैं, उनकी जांच का तरीका पुराना है।

डकैती, हत्या और चोरी के मामलों की तरह ही वे दुराचार मामलों की जांच भी आम तरीके से करते हैं। जिस तरह से प्रदेश में दुराचार के मामले बढ़े हैं, जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना भी जरूरी है।
विज्ञापन


पुलिस के एडीजीपी रिफार्म ने इस संबंध में डीजीपी हरियाणा को पत्र लिखकर सिफारिश की है।

सिफारिश में कहा गया है कि ऐसे मामलों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है।

जांच अधिकारियों को जुवेनाइल बोर्ड, सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देेशों आदि के बारे में प्रशिक्षित करना जरूरी है, जिससे जांच की दिशा सही हो सके।

पत्र में रोहतक के एक ऐसे मामले का हवाला दिया गया है जिसमें अधिकारी ने एक टीवी चैनल की खबर का हवाला दिया है।
 
यह है जरूरी
- प्री काउंसलिंग के बिना पीड़ित (नाबालिग) अपनी बात नहीं रख पाती
- सच सामने नहीं आएगा तो शिकायत ठीक से नहीं दर्ज होगी
- शिकायत ठीक से दर्ज नहीं होगी तो धारा सही नहीं लगेगी
- धारा सही नहीं लगेगी तो जांच ठीक से नहीं होगी




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed