फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Politics, INLD-BSP kept fighting to bring back old vote bank, Mayawati held four big rallies

Haryana Politics: पुराना वोट बैंक वापस लाने की लड़ाई लड़ती रही इनेलो-बसपा, मायावती ने की हुई चार बड़ी रैलियां

Fri, 04 Oct 2024 08:26 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा
अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Oct 2024 08:26 AM IST
सार

हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान इनेलो ने अपने पुराने गढ़ सिरसा जिले पर पूरा फोकस किया। प्रचार के अंतिम दिनों में अभय चौटाला ने नूंह जिले में 4 रैलियां की। वहीं, इनेलो व बसपा नेताओं ने खासतौर पर हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और विदेशों में पलायन कर रहे युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
Haryana Politics, INLD-BSP kept fighting to bring back old vote bank, Mayawati held four big rallies
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहे हरियाणा के क्षेत्रीय दल इनेलो का प्रचार के दौरान अपने पुराने गढ़ पर ही फोकस रहा। अपने परपंरागत वोट बैंक को वापस लाने और बसपा के साथ गठबंधन कर दलितों का गठजोड़ बनाने के लिए इनेलो ने प्रदेशभर में 50 से अधिक रैलियां की हैं। इनमें एक रैली प्रदेशस्तरीय रही। उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर उचाना में हुई रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल रहीं।

विज्ञापन


इनके अलावा भी मायावती ने प्रदेश में पृथला, असंध और जगाधरी में रैलियां कर गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। वहीं, ओमप्रकाश चौटाला ने प्रचार के आखिरी सप्ताह में रोड शो कर दर्जनभर सीटों पर गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। पार्टी के स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ही रहे। बसपा की बात करें तो पिछली बार जहां जहां बसपा के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे थे, वहां पर खुद मायावती ने रैलियां की और बसपा के काडर को जोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों पर किया फोकस
इनेलो ने अपने पुराने गढ़ सिरसा जिले पर पूरा फोकस किया। सिरसा, ऐलनाबाद, रानिया, डबवाली, कालांवाली, फतेहाबाद, टोहाना पर जोर रखा। इनके अलावा, जींद के इलाके नरवाला, कैथल के कलायत और नूंह जिले की सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। प्रचार के अंतिम दिनों में अभय चौटाला ने नूंह जिले में 4 रैलियां की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी, नशा और विदेशों में पलायन को बनाया मुद्दा
इनेलो व बसपा नेताओं ने खासतौर पर हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और विदेशों में पलायन कर रहे युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसके अलावा, नशे की चपेट में आए हरियाणा को लेकर भी अभय चौटाला लगातार हमलावर रहे हैं। जहां तक घोषणा पत्र की बात है तो इनेलो-बसपा ने भी प्रदेश की जनता के लिए बड़े वादे किए हैं। इनमें युवाओं को रोजगार से लेकर बुढ़ापा पेंशन 10 हजार रुपये करने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed