{"_id":"604e6d1b3b8e5850b87a9cca","slug":"haryana-massive-corona-vaccination-drive-on-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, आज बड़े पैमाने पर टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, आज बड़े पैमाने पर टीकाकरण
Mon, 15 Mar 2021 01:38 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
आज हरियाणा में विशाल कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों और विभिन्न रोगों से जूझ रहे 45 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई लोगों के साथ समन्वय स्थापित किया है।
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) के अलावा सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अधिकारी और शहरी स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 टीकों की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रति 200 परिवारों के लिए एक आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं. वे घर-घर जाकर लाभार्थियों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 440 नए मामले
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 440 नए कोरोना पीड़ित मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है जिससे मरने वालों का आंकडा 3074 पहुंच गया है। अभी तक हरियाणा में कोरोना के कुल 2,75,137 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3,095 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल 2,68,968 लोग मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
करनाल में ही सबसे अधिक 100 केस सामने आए हैं। गुरुग्राम में 65, अंबाला में 49, कुरुक्षेत्र में 54 और फरीदाबाद में 39 केस मिले हैं। नूंह, पलवल और सिरसा जिले में एक भी केस सामने नहीं आया है। प्रदेश में कोराना संक्रमण की दर 4.67 और रिकवरी दर 97.76 प्रतिशत चल रही है। रविवार को 296 लोगों को ठीक होने पर घर भेजा। गौरतलब है कि पिछले दस दिनों से प्रदेश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इनमें काफी संख्या में विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं।
हरियाणा में कोरोना के मामलों में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। मार्च माह में कोरोना के मामले दोगुना तक पहुंच गई है। फरवरी माह में जहां रोजाना संक्रमितों की संख्या 200 के करीब थी, वह अब 440 तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह से यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, गंभीर मरीजों की संख्या भी प्रदेश में बढ़ रही है। मार्च की शुरुआत में गंभीर मरीज 37 थे, इनमें से 36 आक्सीजन सपोर्ट पर थे और केवल एक मरीज वेंटिलेटर था। अब यह संख्या बढ़कर 49 हो गई है। इस समय प्रदेश के अलग अलग जिलों के अस्पतालों में कुल 49 मरीज हैं, जिनमें से 42 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 7 को वेंटिलेटर सपोर्ट दी गई है।