फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results

Haryana Election 2024 Result: हरियाणा चुनाव के सबसे तेज नतीजे, देखें सिर्फ अमर उजाला एप और amarujala.com पर

Mon, 03 Jun 2024 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 06:53 PM IST
सार

हरियाणा में एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों के लिए 25 जून को मतदान हुआ था। हरियाणा में इस बार कड़े मुकाबले होते दिख रहे हैं। आप और कांग्रेस हरियाणा में एक साथ उतरी हैं। वहीं एग्जिट पोल्स में हरियाणा में भाजपा को नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा लोकसभा चुना के परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब मंगलवार चार जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हरियाणा में एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर किसने जीत का परचम लहराया, किस पार्टी को कितने वोट मिले, ये सब आपको अमर उजाला App और amarujala.com पर मिलेगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


हरियाणा में इस बार कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस को प्रदेश में फायदा होता दिखाई दे रहा है। वहीं, भाजपा को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कल स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल्स में भाजपा को हरियाणा में तीन से चार सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि कांग्रेस-आप गठबंधन वापसी करता दिख रहा है। अधिकतर एग्जिट पोल ने कांग्रेस को तीन से चार सीटें दी हैैं जबकि इनेलो और जजपा के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
हरियाणा एग्जिट पोल 2024। - फोटो : अमर उजाला

सभी दस एग्जिट पोल एजेंसियों के मुताबिक, इस बार भाजपा हरियाणा में क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी। इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया ने भाजपा को छह से आठ सीटें और न्यूज 24-चाणाक्य ने भी छह सीटें दी हैं। टाइम्स नाऊ-ईटीजी रिसर्च, इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स और जनादेश 2024-न्यूज नेशन के अनुसार, भाजपा को सात व इंडिया गठबंधन को तीन सीट मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स ने अपने सर्वे में भाजपा को छह से आठ व कांग्रेस को दो से चार सीटें दी हैं। रिपब्लिक भारत-मेट्राइज ने भाजपा को सात में से नौ और इंडिया गठबंधन को एक से तीन सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। एबीसी-सी वोटर के आंकड़े सबसे जुदा हैं।

उनके अनुसार, हरियाणा में भाजपा को चार से छह सीटें और इंडिया गठबंधन को चार से छह सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने भी भाजपा छह से आठ सीटें, जबकि इंडिया गठबंधन को दो से चार सीटें दी हैं। एसएएएम-जन की बात के सर्वे में भी इंडिया गठबंधन को केवल दो से तीन सीट मिलने का अनुमान है।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
एग्जिट पोल 2024 हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा का वोट 10 फीसदी तक गिरेगा, कांग्रेस को 41 फीसद वोट मिलेंगे
एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा का वोट शेयर करीब दस फीसदी तक गिर सकता है। 2019 के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 58 फीसदी था। वहीं, इस बार गिरकर 48 फीसदी के आसपास रह सकता है। वहीं, इंडिया गठबंधन के वोट शेयर में काफी बढ़ोतरी दर्ज होने का अनुमान जताया गया है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 28 फीसदी था। इस बार 41 फीसदी तक रह सकता है। करीब 11 फीसदी वोट शेयर अन्य राजनीतिक दलों में बंट सकता है।

जानें कौन कहां से मुकाबले का महारथी

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
सोनीपत: भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली, कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी। - फोटो : संवाद
सोनीपत : कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी और भाजपा के राई के विधायक मोहन लाल बड़ाँली के बीच आमने-सामने की टक्कर है।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
अशोक तंवर और कुमारी सैलजा - फोटो : सोशल मीडिया
सिरसा (सुरक्षित) : कांग्रेस ने सैलजा व भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व सांसद अशोक तंवर पर भरोसा जताया है।
 

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
गुरुग्राम : राज बब्बर, राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद
गुरुग्राम : भाजपा से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कांग्रेस से राज बब्बर व जजपा से हरियाणवी गायक राहुल यादव मैदान में हैं।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर। - फोटो : संवाद

फरीदाबाद : भाजपा से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व 5 बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर मानी जा रही है।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
दीपेंद्र हुड्डा। डॉ अरविंद शर्मा। - फोटो : @DeependerSHooda @drarvindksharma
रोहतक : कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा से 2019 में जीते अरविंद शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
हिसार: कांग्रेस से जयप्रकाश, भाजपा से रणजीत चौटाला, जजपा से नैना चौटाला, इनेलो से सुनैना चौटाला। - फोटो : संवाद
हिसार : चौधरी देवीलाल परिवार से भाजपा के रणजीत चौटाला, जजपा की नैना व इनेलो की सुनैना चौटाला मैदान में हैं। मुख्य लड़ाई रणजीत व कांग्रेस के जयप्रकाश के बीच है।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

करनाल : करनाल में मनोहरलाल को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा चुनौती दे रहे हैं।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
कुरुक्षेत्र: नवीन जिंदल, सुशील गुप्ता, अभय चौटाला - फोटो : संवाद

कुरुक्षेत्र : भाजपा के नवीन जिंदल, विपक्षी गठबंधन से आप के डॉ. सुशील गुप्ता व इनेलो से अभय चौटाला के बीच मुकाबला है।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
अंबाला : कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया। - फोटो : संवाद @BantoKatariaBjp

अंबाला (सु.) : भाजपा की बंतो कटारिया व कांग्रेस के वरुण मुलाना में सीधी टक्कर है। 

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
भिवानी-महेंद्रगढ़ : राव दान सिंह, चौधरी धर्मबीर सिंह। - फोटो : संवाद

भिवानी-महेंद्रगढ़ : कांग्रेस से अहीरवाल बेल्ट के राव दान सिंह व भाजपा से दो बार से जीत रहे चौधरी धर्मबीर सिंह के बीच रण होगा।

Haryana lok sabha election results 2024 When Where And How To Check Lok Sabha Chunav Results
करनाल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सिंह सैनी व कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह। - फोटो : affidavit.eci.gov.in

करनाल विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कांग्रेस के टिकट पर प्रत्याशी तरलोचन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed