{"_id":"65abe6fcf8d31b67e70044d9","slug":"haryana-jind-resident-pti-commits-suicide-by-shooting-himself-in-kaithal-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद निवासी पीटीआई ने कैथल में की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जींद निवासी पीटीआई ने कैथल में की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर मारी गोली
Sat, 20 Jan 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:00 PM IST
सार
जींद के गांव मुआना का निवासी पीटीआई राजौंद के सरकारी स्कूल में कौशल रोजगार निगम के तहत तैनात था। पत्नी बच्चों के साथ कलायत बाजार स्थित ससुराल में रह रहा था। नियमितीकरण के लिए चल रहे आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के कैथल के कलायत क्षेत्र में कौशल रोजगार के तहत तैनात एक पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। फायरिंग सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल पहुंचाते, उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुई उक्त घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कारण का पता नहीं लग सका है। मामले में परिजनों के बयान पर पुलिस की ओर से 174 के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र राणा-48 मूलरूप से जींद के मुआना गांव का निवासी था। सास-ससुर की मौत के बाद वह पिछले कई साल से कलायत के मुख्य बाजार स्थित ससुराल में रह रहा था। साथ ही राजौंद के स्कूल में कौशल रोजगार निगम के तहत पीटीआई नियुक्त था। नियमितीकरण के समर्थन में पीटीआई की ओर से धरना-प्रदर्शन में भी उसने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
परिजनों की मानें तो शनिवार की रात तक सब कुछ सामान्य था। देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक गोली चलने के आवाज पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में जितेंद्र राणा पड़ा था। पास में ही उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी। मामले में थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद पीटीआई जितेंद्र को घायल अवस्था में कलायत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए जितेंद्र के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना के लिए परिवार के सदस्यों ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उनके अनुसार जितेंद्र का किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। मौके की जांच-पड़ताल के बाद 174 की कार्यवाही की गई है।