फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Home Minister Anil Vij took a jibe at Punjab Congress President Navjot Sidhu

राजनीति: चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने पर विज ने सिद्धू पर कसा तंज, कहा- सिद्धू की पतंग कट गई, देखना होगा कौन लूटता है

Mon, 07 Feb 2022 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 08:20 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी में से किसी एक को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करना था। कांग्रेस ने मंथन के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया।

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij took a jibe at Punjab Congress President Navjot Sidhu
अनिल वीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इसपर नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी किस प्रदेश में किस को सीएम पद का कैंडिडेट घोषित करते हैं ये उनका अंदरुनी मामला है। लेकिन इतना तय है कि सिद्धू की पतंग तो कट गई, अब देखना ये होगा कि उसे लूटता कौन है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: हांसी पुलिस ने अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को किया गिरफ्तार और राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो
विज्ञापन



बता दें कि रविवार को लुधियाना में राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः डेरा मुखी को फरलो: सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में खुशी, पत्रकार छत्रपति का बेटा बोला- सरकार ने चुनाव में वोट के लिए दिया है फरलो गिफ्ट

गौरतलब है कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू भी खुद को अघोषित रूप से सीएम के तौर पर पेश कर रहे थे। इस लिए विज ने सिद्धू को लेकर यह बयान दिया है। विज इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बयानों में हमलावर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed