फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, Employees, Teachers, Roadwayes, strike

हरियाणा सरकार पर बिफरे शिक्षक और कर्मचारी

Mon, 06 Jan 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Haryana, Employees, Teachers, Roadwayes, strike
हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और कर्मचारियों की मांगों का समाधान न करने से खफा प्रदेश के कर्मचारी और शिक्षक 21 जनवरी से 72 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर की जा रही इस हड़ताल की नोटिस पर ब्लॉक और तहसील स्तर पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सभी विभागों के प्रधान सचिवों को भेजा जाएगा।

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य धर्मबीर सिंह फौगाट, राज सिंह दहिया, अमर सिंह यादव और सुभाष लांबा ने जारी बयान में कहा कि कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है और प्रदर्शनों में उमड़ने वाली भीड़ इसका बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने 21 से 23 जनवरी को होने वाली 72 घंटे की हड़ताल को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल बनाने का संकल्प लिया है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय हड़ताल को कुचलने के लिए किसी प्रकार की दमनात्मक और उत्पीड़न की कार्रवाई की तो तालमेल कमेटी हड़ताल अवधि को आगे बढ़ाने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनों के दौरान सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में सभी विपक्षी पार्टियों से कर्मचारियों की मांगों पर उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट करने की मांग की गई।

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य सुभाष लांबा और अमर सिंह यादव ने बताया कि 72 घंटे की हड़ताल में जहां रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा, वहीं बिजली निगमों के भी 30 हजार से अधिक कर्मचारी 20 जनवरी को रात 11 बजे से ही हड़ताल पर चले जाएंगे।


उन्होंने बताया कि इस हड़ताल में सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और केंद्र सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं में काम करने वाले नियमित, डीसी रेट, अनुबंध, आऊटसोर्सिंग, दैनिक वेतनभोगी, पार्ट टाईम और तदर्थ आधार पर लगे लाखों कर्मचारी और शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed