{"_id":"651cb6129f06dbc3df0dcb44","slug":"haryana-district-court-grants-bail-to-congress-mla-maman-khan-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह : जिला अदालत ने कांग्रेस विधायक मामन खान को दी जमानत. समर्थकों के साथ पहुंचे आफताब के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह : जिला अदालत ने कांग्रेस विधायक मामन खान को दी जमानत. समर्थकों के साथ पहुंचे आफताब के घर
Wed, 04 Oct 2023 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 06:17 AM IST
सार
जमानत मिलने के बाद मामन खान समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता आफताब अहमद के घर गये।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मामन खान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा की जिला अदालत मे कांग्रेस विधायक मामन खान को अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। जमानत मिलने के बाद मामन खान समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता आफताब अहमद के घर गये। इससे पहले शनिवार को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक मामन खान को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने उन्हें दो मामलों में जमानत दे दी लेकिन हिंसा से संबंधित दो अन्य मामलों में अभी तक जमानत नहीं मिली।
विज्ञापन
#WATCH | Nuh, Haryana: After getting interim bail from the district court, Congress MLA Maman Khan arrived at the residence of Nuh MLA and Congress leader Aftab Ahmed (03/10) pic.twitter.com/t92cl06tff
— ANI (@ANI) October 3, 2023विज्ञापन
शनिवार को कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख तीन अक्तूबर तय की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप दुग्गल ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक की जमानत याचिका पर अपना आदेश शाम 4 बजे तक सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
कोर्ट के फैसले के अनुसार कांग्रेस नेता को एफआईआर संख्या 149, 150 में जमानत दे दी गई थी लेकिन नगीना थाने की एफआईआर 137, 148 में खान को जमानत नहीं मिली। खान को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।