{"_id":"6588019c656a8318e60deff3","slug":"haryana-bike-riding-youth-dies-in-road-accident-driver-absconds-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, गाड़ी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, गाड़ी चालक फरार
Sun, 24 Dec 2023 03:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 03:32 PM IST
सार
वही पुलीस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है, वहीं गाड़ी चालक की भी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार के हांसी के उमरा रोड के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसर गया। हांसी के गांव देपल का रहने वाला करीब 24 वर्षीय बजरंग भाटू खेती बाड़ी का कार्य करता था। वह रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर हांसी जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह मामनपुरा रोड पर शराब के ठेके के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आईसर कैंटर ने टक्कर मार दी और आरोपी वाहन सहित फरार हो गया। आस पास के लोगों ने हादसे की सुचना डायल 112 को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस की सहायता से घायल अवस्था में बजरंग को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बजरंग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। वहीं बताया जा रहा है की गाड़ी आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। आरोपी चालक गाड़ी को रामायण टोल प्लाजा पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक बजरंग का एक छोटा भाई अमित है जो हांसी के निजी अस्पताल में काम करता है। बजरंग के पिता का सात वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था, बजरंग अविवाहित था।