{"_id":"138-38902","slug":"Gurgaon-38902-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरन की गोलियां खाने से तीन छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयरन की गोलियां खाने से तीन छात्राएं बीमार
Gurgaon
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। राजकीय हाईस्कूल सिकंदरपुर बढ़ा की तीन छात्राएं सोमवार को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां खाने से बीमार हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार कराने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विद्यार्थियों में खून की कमी नहीं रहे, इसके लिए सरकार की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां खिलाई जाएंगी। अभियान के पहले दिन राजकीय हाईस्कूल सिकंदरपुर बढ़ा की तीन छात्राएं गोलियां खाकर बीमार हो गईं। हेडमास्टर जगराम ने बताया कि 10वीं की छात्रा सपना, छठी की छात्रा अन्नू और छठी की ही मनीषा की तबीयत बिगड़ी थी। उन्होंने बताया कि आयरन की गोलियां खाने के बाद इन तीनों छात्राओं ने पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सभी ठीक हैं। स्कूल के कुल 90 विद्यार्थियों में से 64 को गोलियां दी गई थीं। उप सिविल सर्जन (विद्यालय) डॉ. अरुणा सांगवान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही सोमवार को छठी से 12वीं तक के कुल 62853 में से 51773 विद्यार्थियों को आयरन की गोलियां दी गईं।