{"_id":"138-36725","slug":"Gurgaon-36725-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अवैध कॉलोनियों कीं ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अवैध कॉलोनियों कीं ध्वस्त
Gurgaon
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव (ब्यूरो)। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने सोमवार को अनियमित कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 14 एकड़ में विकसित हो रही पांच कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की निगरानी में करीब 6 घंटे में इस अभियान को पूरा किया गया। जिला नगर योजनाकार अतिक्रमण का दस्ता सहायक नगर योजनाकार अमित मंढोलिया के नेतृत्व में गांव बसई पहुंचा। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर फर्रूखनगर के नायब तहसीलदार अनिल कुमार शामिल हुए। योजनाकार विभाग के जूनियर इंजीनियर रजनीश, मांगेराम, तकदीर अपने साथ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। इसमें सेक्टर दस के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस का अमला पहुंचा। दस्ते ने गांव बसई के बाहरी हिस्से में करीब 3 एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी में बन रहे निर्माणों को निशाना बनाया। जेसीबी की मदद से डीपीसी को उखाड़ा गया। करीब दो घंटे में पूरी कॉलोनी में खड़े खंभों को गिरा दिया गया। यहां बनाई गई सड़कों को जेसीबी की मदद से उखाड़ा गया। इसके बाद यह दस्ता गांव हरसरू पहुंचा। यहां भी गांव के बाहरी हिस्से में अनियमित कॉलोनी काटी गई थी। कॉलोनी को जमींदोज करने के बाद दस्ते ने गांव साढराणा व गढ़ी में विकसित हो रही कॉलोनियों को निशाना बनाया। दस्ते ने करीब 14 एकड़ में विकसित हो रही पांच कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसमें 48 डीपीसी व 8 निर्माणाधीन मकान गिराए गए।
विज्ञापन