{"_id":"138-30075","slug":"Gurgaon-30075-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बहुरेंगे पुराने बस अड्डे के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बहुरेंगे पुराने बस अड्डे के दिन
Gurgaon
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। वर्षों से बदहाली के शिकार पुराने बस अड्डे के दिन अब जल्द बहुरेंगे। इसके लिए रोडवेज ने योजना बना ली है। इस कड़ी में सबसे पहले बस अड्डे की साफ-सफाई का ठेका दिया जा चुका है। जल्दी ही अड्डे में कुछ जरूरी बदलाव भी किए जाएंगे। डिपो के महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने कहा कि पुराने बस अड्डे का जीर्णोद्धार किया जाएगा। योजना लोगों को सहूलियत देने के लिए बनाई गई है। अगले तीन-चार महीने में जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया जाएगा। नए साल में नए बस अड्डे के साथ विभाग पुराने को भी नया रूप प्रदान कर रहा है। सेक्टर-29 में नए अड्डे का निर्माण शुरू हो गया है। जल्दी ही राजीव चौक और पुराने अड्डे के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अब बस अड्डे पर असुविधाओं से यात्रियों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
ये होंगे बदलाव
-निकास और प्रवेश द्वार का निर्माण होगा
-सड़क का निर्माण होगा
-जनसुविधाओं का निर्माण होगा
-प्रतीक्षालय में नए व्यवस्थाएं की जाएंगी
-पार्क में पेड़ लगाने के साथ खुशबूदार फूलों के पौधे लगाएं जाएंगे
-सिटी सेवा, अंतरजिला-अंतरराज्यीय और वोल्वो बसों के अलग-अलग बूथ बनेंगे
विज्ञापन
ये होंगे बदलाव
-निकास और प्रवेश द्वार का निर्माण होगा
-सड़क का निर्माण होगा
-जनसुविधाओं का निर्माण होगा
-प्रतीक्षालय में नए व्यवस्थाएं की जाएंगी
-पार्क में पेड़ लगाने के साथ खुशबूदार फूलों के पौधे लगाएं जाएंगे
-सिटी सेवा, अंतरजिला-अंतरराज्यीय और वोल्वो बसों के अलग-अलग बूथ बनेंगे