फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations made of engaging in a misdeed with a tea vendor

चाय विक्रेता से दुष्कर्म: ठेले पर आने-जाने के दौरान महिला से हुई जान-पहचान, अकेला पाकर बनाए संबंध, केस दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 10:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Tue, 25 Aug 2026 10:13 PM IST
सार

सुशांतलोक में चाय का ठेला लगाने वाली महिला ने मुख्तार पर 24 अगस्त को जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Allegations made of engaging in a misdeed with a tea vendor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशांतलोक थाना क्षेत्र में सड़क किनारे चाय का ठेला लगाने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 24 अगस्त को सुशांतलोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगामी जांच व कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली महिला वर्तमान में गुरुग्राम के सुशांतलोक क्षेत्र में रहती हैं और सड़क किनारे चाय का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। पीड़िता द्वारा सुशांतलोक थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला एक व्यक्ति मुख्तार उसके ठेले पर चाय पीने आता था। इसी दौरान पीड़ित महिला व मुख्तार के बीच जान-पहचान हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि 24 अगस्त को आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता ने सुशांतलोक थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सुशांतलोक थाने के प्रभारी व इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज करके मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed