फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का ताज छत्तीसगढ़ की रेबेक्का के सिर

मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का ताज छत्तीसगढ़ की रेबेक्का के सिर

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुुड़गांव। मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2012 सौंदर्य प्रतियोगिता का ताज छत्तीसगढ़ की रेबेक्का लोगें बेन्ने के सिर सजा। वह एक शिक्षिका हैं। उन्होंने अपनी सभी साथी प्रतिभागियों को पछाड़ यह खिताब हासिल किया। ब्यूटी कंटेस्ट की विजेता की घोषणा शनिवार की देर रात दिल्ली में की गई। विजेता को क्राउन फिल्म अभिनेत्री अदिती गोवित्रिकर ने पहनाया। जीत हासिल कर रेबेक्का की आंखों से आंसू छलक आए।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में देशभर की 20 प्रतिभागी महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में शादीशुदा महिलाओं के लिए आयोजित किया गया। इसमें एक प्रतिभागी दक्षिण अफ्रीका की थी। फाइनल राउंड के पहले अंतिम तैयारी कुछ दिनों पहले गुड़गांव में की थी। श्री साईं इंटरनेटनमेंट की ओर से आयोजित इस ब्यूटी कंटेस्ट में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं जिसमें गृहिणी भी शामिल थीं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ब्यूटी कंटेस्ट में रनर-अप का खिताब दिल्ली की निशा शर्मा और मुंबई की प्रीति सिंह को संयुक्त रूप से चुना गया। तीसरे स्थान पर नागपुर की सारिका सपड़ा रही। कंटेस्ट में फिल्मी कलाकार अदिति गोवित्रिकर, सारा खान, नवाब शाह, पूर्व मिस इंडिया हसलीन कौर और फैशन डिजाइनर सुलक्षणा मोंगा जज की भूमिका में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed