{"_id":"138-24978","slug":"Gurgaon-24978-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में शुरू हुई स्पेशल बर्न यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में शुरू हुई स्पेशल बर्न यूनिट
Gurgaon
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। अब आग से झुलसे लोगों को दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं होना पड़ेगा। सिविल अस्पताल में स्पेशल बर्न यूनिट शुरू हो गई है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों की तरह यहां भी सुविधाएं मिलेंगी।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बर्न यूनिट की स्थापना केंद्र सरकार के पायलट प्रोग्राम के तहत की गई है। केंद्र सरकार ने प्रोग्राम ऑन प्रिवेंशन ऑफ बर्न इंजरी के तहत वर्ष 2010 में इस पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और असम राज्य को चयनित किया गया था। योजना थी कि प्रत्येक राज्य में एक मेडिकल कॉलेज ऐसा हो, जहां बर्न केस के लिए बाकायदा आईसीयू हो। प्रदेश में पानीपत और गुड़गांव जिलों का चयन बर्न यूनिट स्थापित करने के लिए किया गया था, जबकि पीजीआई रोहतक मेडिकल कॉलेज को आईसीयू के लिए चयनित किया था। करीब डेढ़ साल बाद अब बर्न यूनिट ने पूरी तरह से काम शुरू कर दिया है। वार्ड में छह बेड उपलब्ध कराए गए हैं।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर गुलशन अरोड़ा बताते हैं कि झुलसने वाले व्यक्ति को अन्य मरीजों के साथ नहीं रखा जा सकता। इन्फेक्शन फैलने का डर रहता है।