{"_id":"653418f9cec6e6dd2b0a13c4","slug":"group-d-cet-only-61-48-percentage-gave-exam-17-fake-candidate-caught-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Group D CET: 61.48 फीसदी ही पहुंचे परीक्षा देने, 17 ''मुन्ना भाई'' भी पकड़े, AI तकनीक ने पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Group D CET: 61.48 फीसदी ही पहुंचे परीक्षा देने, 17 ''मुन्ना भाई'' भी पकड़े, AI तकनीक ने पहचाना
Sun, 22 Oct 2023 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार/रोहतक/करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार/रोहतक/करनाल।
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:01 AM IST
सार
हिसार में 8 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं रविवार को भी दो सत्र में परीक्षा होगी। 1,34,026 पहले सत्र में नहीं पहुंचे। 1,31,151 दूसरे सत्र में गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के 17 जिलों में शनिवार को हुई ग्रुप डी की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए 61.48 फीसदी अभ्यर्थी ही पहुंचे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को दो सत्रों में परीक्षा ली, जिसमें कुल 6,88,549 अभ्यर्थियों ने पहुंचना था लेकिन 4,23,372 अभ्यर्थी ही पहुंचे। सुबह 10.00 बजे से 11.45 बजे तक हुए पहले सत्र में कुल 3,44,509 में से 2,10,483 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
शेष 1,34,026 गैर-हाजिर रहे। इसी प्रकार, दोपहर 3 बजे से 4.45 तक के सत्र में 3,44,040 अभ्यर्थियों में से 2,12,889 पहुंचे। 1,31,151 नहीं आए। इसी बीच एनटीए ने सात जिलों में 17 मुन्ना भाई यानि फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़े, जो किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। इनमें एक हांसी की महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि पहले सत्र में चार जबकि दूसरे सत्र में 13 लोगों को पकड़ा गया। सबसे ज्यादा फर्जी अभ्यर्थी हिसार जिले से आठ पकड़े गए। पहले सत्र में हिसार के परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के चेहरे की पहचान की गई तो दो की फोटो मेल नहीं खाई। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
अंबाला व चंडीगढ़ में भी एक ही ऐसा ही केस पकड़ा गया। इसी तरह, दूसरे सत्र में हिसार से 6, गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र से 2-2, फरीदाबाद, सिरसा व महेंद्रगढ़ से एक-एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सिरसा में एक अभ्यर्थी ओएमआर सीट बदलकर ले गया। आयोग ने दावा किया कि दोनों सत्रों में हुई परीक्षा कड़े पहरे में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। रविवार को भी इन सभी केंद्रों में दोनों सत्रों में परीक्षा होगी। ग्रुप डी के 13,536 पदों के लिए 13.75 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया हुआ है।
एआई तकनीक से पकड़े गए अभ्यर्थी
आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक आधारित फेस रिकॉग्निशन की प्रकिया अपनाई है। इस दौरान एडमिट कार्ड पर दर्ज फोटो को परीक्षा केंद्र पर ही ली गई उम्मीदवार की लाइव तस्वीर के साथ सत्यापित करके उम्मीदवार की पहचान सुनिश्चित की जाती है।
पकड़े गए दो आरोपी सरकारी विभागों में तैनात
हिसार के हांसी में पकड़ा गया एक फर्जी परीक्षार्थी नरवाना के सिंचाई विभाग में ग्रुप डी के पद पर तैनात है। फिहलाल वह टोहाना में पोस्टड है। वह फतेहाबाद के प्रमोद के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। उसे परीक्षा खत्म होने से 20 मिनट पहले पकड़ा गया। इसी तरह अंबाला में पकड़ा गया एक अभ्यर्थी हिसार के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में लिपिक है।
साइबर कैफे खुला देखा तो मामला दर्ज, संचालक फरार
नारनौल शहर के पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के पास साइबर कैफे खुला मिला। जब टीम मौके पर पहुंची तो कैफे संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
कहीं अभ्यर्थी कम तो कहीं बसें ज्यादा, बस अड्डों पर रही भीड़
परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने रोडवेज व स्कूलों की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी थी, लेकिन कहीं बसें कम पड़ गईं ताे कहीं अभ्यर्थी। अधिकतर अभ्यर्थियों ने निशुल्क सेवा का लाभ न उठाकर अपने वाहनों से ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना बेहतर समझा। झज्जर में जिला प्रशासन ने 30 हजार परीक्षार्थियों को ले जाने की व्यवस्था की थी, लेकिन करीब पांच हजार ने ही सफर किया। इस कारण बस अड्डे पर बसें खड़ी रहीं।
महेंद्रगढ़ और सोनीपत में अभ्यर्थियों को लेकर पहुंचीं बसें परीक्षार्थियों को छोड़ने के बाद लौट गईं। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी बसों के लिए भटकते दिखाई दिए। सोनीपत में अभ्यर्थियों ने खिड़कियों से भी बसों में घुसने का प्रयास करते रहे। कुछ बसों की छत पर भी बैठकर गए।कुरुक्षेत्र में आम सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिलेबस से ही आया था पेपर
सीईटी का एग्जाम देने आए पंचकूला के मोहित, राजू, सुनील और प्रदीप ने बताया कि पेपर सिलेबस से आया है। हिंदी, रीजनिंग, गणित और सामान्य अध्ययन से ही सभी 100 प्रश्न आए। पेपर अच्छा हुआ है। परीक्षा देने के बाद सभी उम्मीदवारों के चेहरे खिले रहे।