{"_id":"5ca0c840d9870b15ff650e2691cec267","slug":"girl-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को सड़क पर छोड़ गया अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को सड़क पर छोड़ गया अपहरणकर्ता
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-4 बाईपास पर स्थित जीआर मेमोरियल के नजदीक झुग्गी से अपहृत छह
विज्ञापन
वर्षीय बच्ची लक्ष्मी को आरोपी रविवार सुबह पायलट चौक पर छोड़कर फरार हो
गया।
परिजनों ने बच्ची के घर लौटने पर पुलिस को सूचित किया। एसपी पंकज नैन ने बच्ची के घर लौटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। अभी बच्ची सहमी हुई है, इस वजह से वह ज्यादा बात नहीं कर रही है। बच्ची ने औपचारिक पूछताछ में एसपी को बताया कि उसे एक युवक गाड़ी में बैठाकर पायलट चौक पर छोड़कर चला गया। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी का स्केच बच्ची को दिखाकर उसके बारे में जानकारी ले रही है।
झुग्गी झोपड़ियों में रहकर मजदूरी करने वालेमध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी राजू की छह वर्षीय बेटी लक्ष्मी बुधवार को घर पर थी। सुबह 12 बजे के करीब एक युवक उसके घर आया और उसने बच्ची की मां यशोदा को कहा कि माता की कढ़ाई का प्रसाद देने के लिए बच्ची को साथ लेकर जा रहा है। युवक ने कहा कि बच्ची के साथ और भी लड़कियां जा रही हैं। शाम को बच्ची के न लौटने पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचित कर दिया था, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। वीरवार सुबह परिजनों ने जिला सचिवालय पर जमकर हंगामा किया तो जाकर मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी का स्केच जारी किया।
कब मिलेगी दिव्या ?
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से 20 मई को दिव्या का अपहरण हुआ था, लेकिन पुलिस अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाई है। बच्ची के राजस्थान में होने की सूचना है, लेकिन बार-बार छापेमारी के बावजूद बच्ची को बरामद नहीं किया जा सका है।