{"_id":"69e7c0a53302a20b2101ae65","slug":"former-soldier-murdered-in-jind-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बरात में कहासुनी पर पूर्व फौजी की चाकू घोंपकर हत्या, शराब पीते समय हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: बरात में कहासुनी पर पूर्व फौजी की चाकू घोंपकर हत्या, शराब पीते समय हुआ विवाद
Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
सार
पुलिस ने भाई अरविंद की शिकायत पर गांव के ही सतीश और उसके दो बेटों अमन और अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सतीश और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरात में शराब पीने के दौरान अपशब्द बोलने से शुरू हुई कहासुनी में बराह खुर्द गांव निवासी पूर्व फौजी विकास (40) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रिश्ते के भाई और उसके दो भतीजों पर लगा है। पुलिस ने भाई अरविंद की शिकायत पर गांव के ही सतीश और उसके दो बेटों अमन और अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सतीश और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बराह खुर्द गांव निवासी कृष्ण लाल के बेटे दीपक की सोमवार की रात शादी थी। बरात चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) के निकट स्थित एक निजी होटल में आई थी। खाने-पीने का दौर चला रहा था। तभी दूल्हे के ताऊ के बेटे विकास की बरात में शामिल परिवार के ही सतीश के साथ कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, विकास ने अपशब्द बोलने पर सतीश को थप्पड़ जड़ दिए। उस समय तो वहां मौजूद अन्य बरातियों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद विकास होटल से बाहर चला गया। सतीश भी वहां पहुंचा और फिर से दोनों में झगड़ा होने लगा।
आरोप है कि सतीश ने अपने बेटे अरुण और अमन को बुला लिया। तैश में आए अमन ने विकास के पैरों और सीने के पास चाकू से तीन वार किए। विकास को घायल हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया। अधिक खून बहने से पीजीआई में विकास ने दम तोड़ दिया।

दो माह पहले बेलदार के पद पर लगी थी नौकरी
अरविंद ने बताया कि उसका छोटा भाई विकास सेना से सेवानिवृत्त हो चुका था। करीब 10 माह पहले ही उसकी बेलदार के पद पर तैनाती हुई थी। वह सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत था।
आरोपी सतीश करता है खेतीबाड़ी, बेटा अमन चलाता है टैक्सी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतीश खेतीबाड़ी और सिलाई का काम करता है। उसका बेटा अमन गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है जबकि अरुण पुणे में ट्रांसपोर्ट पर काम करता है।
होटल में बरातियों के बीच शराब पीते समय झगड़ा हुआ था। अपशब्द बोलने पर पूर्व फौजी ने सतीश को थप्पड़ मारा था। इसके बाद तीनों बाप-बेटों ने चाकू घोंपकर विकास की हत्या कर दी। पुलिस ने सतीश और अमन को गिरफ्तार कर लिया है। अरुण की तलाश में दबिश दी जा रही है -मनीष, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, जींद।