फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fire in house of former minister Dr Kamal Gupta at Hisar

Haryana: पूर्व मंत्री के घर में लगी आग, एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट; पत्नी और मां की पड़ोसियों ने बचाई जान

Sun, 24 May 2026 05:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 May 2026 05:51 PM IST
सार

हिसार में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के घर रविवार को आग लग गई। यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Fire in house of former minister Dr Kamal Gupta at Hisar
पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची दमकल की गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार


विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के मलिक चौक स्थित घर के ड्राइंग रूम में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। कमरे से धुआं और लपटें उठतीं देख अफरातफरी मच गई। घटना के समय डॉ. गुप्ता के अलावा उनकी पत्नी व मां घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। आग से ड्राइंग रूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना के करीब दस मिनट बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी।

घर के ग्राउंड फ्लोर पर डॉ. कमल गुप्ता का अस्पताल और पार्टी कार्यालय है। पहली मंजिल पर वे परिवार के साथ रहते हैं। ड्राइंग रूम में लगे विंडो एसी से अचानक धुआं उठने लगा। चूंकि उस समय ड्राइंग रूम में कोई नहीं था तो किसी को तुरंत पता नहीं चला। कमरे से लपटें निकलने लगीं और धुआंं अन्य कमरों में पहुंचा तो अफरातफरी मच गई। धुआं बढ़ता देखकर डॉ. गुप्ता ने ग्राउंड फ्लोर पर स्टाफ को आवाज देकर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर में दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया

विज्ञापन

 

स्टाफ ने बताया ऊपर से आग लगने की आई आवाज
डॉ. कमल गुप्ता के स्टाफ में शामिल अमित ने बताया कि वह ग्राउंड फ्लोर पर था। अचानक ऊपर से आग लगने की आवाज आई तो वह और अन्य स्टाफ तुरंत दौड़े। पहली मंजिल पर धुआं-धुआं हो रखा था। सबसे पहले बिजली के सभी स्विच ऑफ किए। मदद के लिए आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। डॉ. गुप्ता की मां व पत्नी को ड्राइंग रूम के साथ लगते कमरे के छज्जे के जरिये पास के मकान की छत पर उतारा। इसके बाद डॉ. गुप्ता को मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि वह घटना के करीब आधे घंटे पहले ही सोए। पत्नी ने आग लगने का शोर मचाया तो वह अपने कमरे से बाहर आए। घर में धुआं फैल रखा था। ड्राइंग रूम में लपटें उठ रही थीं। धुआं इतना था कि एक मिनट भी रुकना मुश्किल हो रहा था। भगवान का शुक्र है कि आग घर के दूसरे हिस्सों में नहीं फैली और समय रहते पता चलने से काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना के बाद मेयर प्रवीण पोपली व भाजपा कार्यकर्ता हाल-चाल जानने के लिए डॉ. कमल गुप्ता से मिलने पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed