{"_id":"c9a1bff4f4f51dbe0bbe609c53fb4d20","slug":"fees-compulsory-for-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क जमा कराने पर ही होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क जमा कराने पर ही होगा विकास
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 05 Dec 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के दायरे में आने वाली कॉलोनियों के विकास में नया पेंच आ गया है। स्थानीय निकाय ने कॉलोनियों के लोगों से शुल्क लेकर उसी से विकास कराने का फरमान जारी कर दिया है। 44 अनियमित कॉलोनियों के निवासियों को 450 रुपये प्रति गज के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा। यह अधिसूचना नवंबर में जारी की गई।
विज्ञापन
सरकार की ओर से 44 अनियमित कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने का ऐलान किया गया था, जिसमें पेयजल, सीवर की लाइन, गलियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र सहित अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय की ओर से अब नया फरमान जारी किया गया है, जिसमें कॉलोनियों में विकास के लिए नागरिकों से ही शुल्क लेने का आदेश है। नागरिकों को छह महीने के तय समय में शुल्क जमा कराना होगा, जिसमें कॉलोनी के लोगों को 30 अप्रैल, 2014 तक शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
शुल्क जमा कराने वाली कॉलोनियों में ही विकास कार्य होंगे। 250 रुपये प्रति गज और 200 रुपये प्रति गज नियमितीकरण शुल्क अदा करना होगा। कुल मिलाकर नागरिकों को 450 रुपये प्रति गज के हिसाब से पैसे जमा कराने पडे़ंगे। नियमितीकरण शुल्क पहली बार लगाया गया है, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
इंजीनियरिंग विंग ब्रांच की ओर से कॉलोनियों के एस्टीमेट तैयार कराए जाएंगे। टैक्स ब्रांच शुल्क जमा कराने वाली कॉलोनियों की सूची इंजीनियरिंग विंग को सौंपेगी। इस सूची पर ही इंजीनियरिंग विंग काम कराएगी।
निगम आयुक्त पीसी मीणा ने कहा कि कॉलोनियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए शुल्क देना होगा। सरकार की ओर से करीब 450 रुपये प्रति गज शुल्क तय किया गया है।
मानक तय किया जाएगा
कॉलोनियों के कितने प्रतिशत लोगों की ओर से शुल्क जमा कराने पर मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। निगम आयुक्त की ओर से स्थानीय निकाय के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी मांगी गई है, जिसमें मानक तय किया जाएगा।
परिषद में 350 और पालिका में 250 रुपये
प्रदेश के सभी 9 नगर निगमों के निवासियों को 450 रुपये प्रति गज के हिसाब से शुल्क देना होगा, जबकि नगर परिषदों में 350 रुपये प्रति गज और नगर पालिकाओं में 250 रुपये प्रति गज के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।
यहां के निवासियों को देने होंगे पैसे
अंबेडकर नगर, बसई एंक्लेव, हरी नगर, गांव चकरपुर के पास का एरिया, राम विहार, रवि नगर, भवानी एंक्लेव, खांडसा गांव के पास का एरिया, मोती विहार, शक्ति पार्क, झाड़सा गांव के पास एरिया, गाड़ोली कलां गांव के पास का एरिया, समसपुर गांव के पास का एरिया, कार्टरपुरी गांव के पास का एरिया, बसई गांव के पास का एरिया, सुखराली गांव के पास का एरिया, चौमाखेड़ा गांव के पास का एरिया, गाड़ोली खुर्द गांव के पास का एरिया, सूरत नगर फेज दो, फ ाजिलपुर झाड़सा गांव के पास का एरिया, इस्लामपुर गांव के पास का एरिया, कादीपुर एंक्लेव, डूंडाहेड़ा गांव के पास का एरिया, धनवापुर गांव के पास का एरिया, सीही गांव के पास का एरिया, सिलोखरा गांव के पास का एरिया, कादीपुर गांव के पास का एरिया, मुल्लाहेड़ा गांव के पास का एरिया, मोहम्मदपुर झाड़सा गांव के पास का एरिया, सरहोल गांव के पास का एरिया, भीम विहार, विजय विहार, अशोक विहार फेज दो, शंकर विहार, देवीलाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार फेज -1, कन्हई गांव के पास का एरिया, सरस्वती एंक्लेव, खेड़कीदौला गांव के पास का एरिया, इंदिरा आवास कॉलोनी, टेकचंद नगर, फाजिलपुर ढाणी और हरिजन कॉलोनी।