{"_id":"63ed1ee50225fb4b31052823","slug":"youths-attacked-in-car-in-ratia-fatehabad-news-c-21-1-56775-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: रतिया में युवकों की गुंडागर्दी, कार सवार लोगों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: रतिया में युवकों की गुंडागर्दी, कार सवार लोगों पर किया हमला
विज्ञापन
रतिया में गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
रतिया। शहर में मंगलवार देर रात बाइक सवार कुछ युवकों ने एक कार को रोककर उसमें बैठे कार मालिक, उसके भाई और बेटे पर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति और उसके बेटे को चोटें आई हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक की गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने युवक की पगड़ी भी उतार दी। किसान नेता मनदीप नथवान ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करेगी तो रतिया थाने का घेराव किया जाएगा।
गांव कमाना निवासी जसपाल ने बताया कि वह अपने बेटे सुखकरण और भाई के साथ कार में सवार होकर फतेहाबाद से अपने गांव जा रहे थे। रतिया पहुंचने पर उनके सामने तूड़ी से भरी एक ट्राॅली जा रही थी। रात को सड़क खाली होने के कारण उन्होंने डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी दिशा में जाकर कार निकालने का प्रयास किया तो इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दी। वे नए बस स्टैंड के पास पहुंचे तो युवक पीछा करते हुए वहां आ गए। जसपाल ने बताया कि इन युवकों ने उनकी कार को जबरन रुकवा लिया। जब उन्होंने गाड़ी से उतरकर युवकों से कारण पूछा तो उनसे धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी गई। युवकों ने छह-सात और युवकों को वहां बुला लिया और उन पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। वे जान बचाकर साथ लगते होटल में गए तो उन्होंने पीछा कर होटल के बर्तन तोड़ने शुरू कर दिए। युवकों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। इतने में लोगों ने आकर उन्हें बचाया और युवक वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जसपाल के पुत्र सुखकरण और भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुखकरण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। किसान नेता मनदीप नथवान बुधवार सुबह अपनी यूनियन के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि पुलिस इस मामले को लेकर कार्रवाई नहीं करती तो रतिया थाने का घेराव किया जाएगा।
कोट
इस मामले को लेकर घायल युवक के बयान लेने के लिए पुलिस टीम अग्रोहा गई हुई है। बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-जगदीश चंद्र, प्रभारी, शहर थाना रतिया