फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth of Bareilly arrested for demanding extortion

रंगदारी मांगने का आरोपी बरेली का युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth of Bareilly arrested for demanding extortion
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सोनीपत जिले के कुंडली से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान रियान खान उर्फ बिट्टू निवासी बरेली (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उस मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है, जिससे रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के मुताबिक थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 31 अक्टूबर को भट्टू रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप था कि उसके मोबाइल पर कॉल आई और फोन करने वाले ने रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने पर एसपी ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने अहम सुराग जुटाते हुए एक व्यक्ति को सोनीपत जिला के कुंडली से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed