{"_id":"68b491ccd0dda7dd67059f92","slug":"youth-killed-by-beating-with-sticks-in-broad-daylight-fatehabad-news-c-21-hsr1041-699743-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनदहाड़े डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनदहाड़े डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या
Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव सहनाल के पास युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र में रविवार दोपहर गांव सहनाल के पास बाइक सवार युवकों ने सिरसा जिले के पनिहारी निवासी कुलवंत (35) की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक नर सिंह व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पनिहारी निवासी कुलवंत अपनी रिश्तेदारी में गांव पांडरी आया हुआ था। दोपहर बाद वह बाइक पर पांडरी से लौट रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। सहनाल गांव पार कर रंगोई नाले के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन-चार युवक आए और कुलवंत पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए कुलवंत ने पास ही स्थित रंगोली नाले में छलांग लगा दी, लेकिन हमलावरों ने नाले कूदकर उसके सिर पर डंडों से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे। नाले से कुलवंत का शव निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया। तब तक कुलवंत के परिजन भी आ गए थे।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया की पनिहारी गांव में ही कुछ युवकों की कुलवंत के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि रंजिश किससे थी। पुलिस उप पुलिस अधीक्षक नर सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश में तीन टीमों का गठन कर दिया है। आरोपियों की पहचान हो गई है। सभी सिरसा के ही रहने वाले हैं और मृतक के जानकार हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तार कर ली जाएगी।
विज्ञापन