फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth killed as tractor-trolley overturns

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth killed as tractor-trolley overturns
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके ऊपर बैठा राजस्थान के तहसील भादरा के गांव सिलौदा निवासी बंसी की मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के भाई नरेंद्र की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भादरा के गांव सिलौदा निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई बंसी, मामा के बेटे विकास व मनोज व दो मजदूर ट्रैक्टर गांव थेड़ी में पराली लेने के लिए आए थे। जब पराली ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करके जा रहे थे तो गांव धांगड़ के पास पुल से नीचे उतरते समय ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसके ऊपर उठा भाई बंसी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए लेकिन यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed