फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with drugs

नशे की गोलियों सहित युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Jan 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with drugs
जाखल की हरियाणा पंजाब सीमा पर सीआईए स्टाफ ने पंजाब के एक युवक को सात हजार नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। युवक बाइक पर पंजाब की ओर से हरियाणा में आ रहा था। इस दौरान राज्य सीमा पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए स्टाफ के एसआई किशोरी लाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पंजाब की ओर से हरियाणा में नशीली गोलियों को सप्लाई करने की फिराक में है। जिसे लेकर उन्होंने जाखल के कड़ेल चौक पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां से गुजरने लगा तो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा कर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से ट्रामाडोल नामक दवाई की 7 हजार गोलियां बरामद हुई, जो कि नशे के तौर पर प्रयोग में लाई जाती है। युवक ने बताया कि वह इन गोलियों को रुड़की से लाया था और यहां पर बेचने के लिए जा रहा था। युवक की पहचान पंजाब के गांव कुलरिया निवासी मोनू उर्फ आकाश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed