फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with 25 grams of heroin

25 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 25 grams of heroin
रतिया। गांव ब्राहम्णवाला पुलिस चौकी की टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के लोहाखेड़ा निवासी सोहन सिंह उर्फ सोनू के रुप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया और किसे देने जा रहा था।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक ब्राहम्णवाला पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान रतिया की तरफ से आ रहा मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस टीम को देखकर मुड़ने लगा। टीम ने शक के आधार पर उसे रुकवाकर तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पॉलीथिन में 25 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी के मोटरसाइकिल को जब्त कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed